Etawah News: Participate in Bharat Bandh on September 27: United Kisan Morcha Etawah
ब्यूरो संवाददाता
इटावा: 26 सितंबर भारत बंद की पूर्व संध्या पर किसान मोर्चा की तरफ से जारी अपील में कहा गया चूंकि मोदी-सरकार अपने बादों से पलटीमार देश के साथ गददारी कर कम्पनी राज को बढावा दे रही हैं। उ0प्र0 में योगी सरकार संविधान जनतंत्र की धज्जियां उडाकर भय और साम्प्रदायक बंटबारे का वातावरण बनाया जा रहा है।

महामारी के दौरान मोदी-योगी सरकारें जनजीवन रोजी-रोटी बचापानें में पूरी तरह असफल है। किसान अपने लिए नही देश को भूख, कालाबाजारी, महंगाई से बचाने और खेती किसानी की हिफाजत के लिए लड रहे हैं। हर देशभक्त नागरिक का परम कर्तव्य बनता है कि किसान आंदोलन के साथ खडे हों।

तमाम राजनीतिक दलों, किसानो, मजदूरो, व्यापारियों, वकीलो, कृषि मंडियों ,कर्मचारियो, शिक्षकों, छात्र, नौजवानो, महिलाओ, कार, बस, आटो वालों आदि एवं जनसामान्य से अनुरोध करते है कि इस शांतिूपर्ण भारत बंद में सहयोग व हिस्सेदारी करें।

प्रमुख मांगे-
- तीनो काले कृषि कानून बिजली बिल-पराली जलाने पर दण्ड जैसे कानूनों को रदद करो।
- फसलो में लागत का डेढ गुना दाम के अनुरूप न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी करो।
- महंगाई रोको। डीजल-पेट्रौल, रसोई गैस के दाम आधे करो, आवश्यक वस्तुओ दवाइयों के दाम बांधो।
- मजदूर विरोधी 4 श्रम कोड वापस लो। रेल, बैक, बीमा, बिजली आदि सहित तमाम सार्वजनिक संस्थानो का निजीकरण रोको।
- आवारा पशुओं से फसल उजाड, बिजली मूल्य वृद्वि व सप्लाई, इलाज की उचित व्यवस्था, जनतंत्र और भाईचारे पर हमलंे बंद करो आदि
बंद के प्रमुख नारे- “मोदी करेगें मंडी बंद, हम करेंगे भारत बंद“।
“मोदी करेंगे फसल खरीद बंद, हम करेंगे भारत बंद“।
“मोदी-योगी करेंगे राशन बंद, हम करेगे भारत बंद“।
मोदी करेगे बिजली, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, महंगा, हम करेंगे भारत बंद।
इस अपील में उनके साथ कामरेड(जिलाध्यक्ष) मुकुट सिंह, संजीव “किसान “, संतोष शाक्य, संजीव यादव,मंडी के संरक्षक शिवनाथ” मामा”,नरेश गोयल, संजययादव, विनोदचैहान संयुक्त किसान मोर्चा, इटावा आदि साथ रहें