Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: अपहरण एवं हत्या का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
  • Breaking News

Etawah News: अपहरण एवं हत्या का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

जनवाद टाइम्स 9 February 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
20210209_210639

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध इटावा व क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में एसओजी एवं थाना लवेदी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना इकदिल पर पंजीकृत हुए अपहरण के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए अपहरण के बाद हत्या करने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । दिनांक 06.01.2020 को थाना लवेदी पर वादिया नीलम देवी पत्नी वेदप्रकाश निवासी पीपरीपुर घार द्वारा अपने पुत्र गजेन्द्र की गुमशुदगी के संबंध में सूचना दी गई थी । जिसके संबंध में थाना लवेदी पुलिस द्वारा गजेन्द्र की गुमशुदगी दर्ज की गई बाद में परिजनों द्वारा गजेन्द्र के बारे में जानकारी करने पर मिले साक्ष्यों के आधार पर गजेन्द्र के अपहरण होने सूचना दिनांक 13.02.2020 को थाना लवेदी पुलिस को दी गई जिसके संबंध में थाना लवेदी पुलिस द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0 07/20 धारा 364,506 (बढोत्तरी धारा 302,201 भादवि) भादवि बनाम पुत्तन तिवारी अभियोग पंजीकृत किया गया ।
उक्त अपहरण की घटना की गंभीरता को देखते हुए घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा एसओजी एवं थाना लवेदी पुलिस से दो टीमों का गठन किया गया । गठित टीमों द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु निरंतर कार्यवाही करते हुए दबिस दी जा रही थीं एवं इलैक्ट्रॉनिक तथा मैनुअल साक्ष्यों का भी संकलन कर प्रकरण के खुलासे हेतु पुलिस टीम प्रयासरत थी इसी क्रम में पुलिस टीमों द्वारा ग्राम लवेदी में संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चैकिंग की जा रही थी । चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि मु0अ0सं0 07/20 से संबंधित वांछित अभियुक्त अपने ग्राम नवादा के चौराहे पर कहीं भागने की फिराक में खडा हुआ है । पुलिस टीमों द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताये गये स्थान पर पहुंचकर देखा तो वहां पर एक व्यक्ति खडा हुए दिखाई दिया जोकि पुलिस टीम को देखकर जंगल की तरफ भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए घेरकर पकड लिया गया ।
पुलिस टीम द्वारा पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम व पता बताने के साथ ही बताया कि वह थाना लवेदी से मु0अ0सं0 07/20 धारा 364,506 भादवि में वांछित अभियुक्त है ।
पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण के संबंध में कडाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि मैं (अंशू), मृतक गजेन्द्र एवं पुत्तन तिवारी आपस में बहुत अच्छे मित्र हैं एवं पुत्तन के अन्य मित्र रामवीर तिवारी, रघुवीर तिवारी एवं श्यामवीर तिवारी पुत्र रामबाबू तिवारी निवासी लुहन्ना थाना सिविल लाइन है और इनका भी पुत्तन के घर आना जाना रहता था इसी कारण हम लोग आपस में मित्र थे । मृतक गजेन्द्र के हमारे मित्र पुत्तन के बडे भाई अजय तिवारी की बेटी के साथ प्रेम संबंध थे जिन्होनें बिना बताये मंदिर मे जाकर प्रेम विवाह कर लिया था जिसके कारण पुत्तन बहुत नाराज था । इसी कारण हम लोगों ने मिलकर गजेन्द्र को मारने की योजना बनाई थी । योजना के अनुसार ही हम लोगों नें दिनांक 06.01.2020 को गजेन्द्र को अपने घर ग्राम नवादा दावत के लिए बुलाया था और उसे शराब पिलाई और हम सभी लोगो ने मिलकर गजेन्द्र को कार में डालकर जैतपुरा नहर की पटरी पर कार मे ही गजेन्द्र के हाथ पैर पकडकर गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बोरे में बंद कर नया बेला के पास चंबल नदी में फेंक दिया ।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. अंशू चौहान पुत्र राजेन्द्र चौहान निवासी ग्राम नवादा खुर्द थाना लवेदी जनपद इटावा ।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Agra News: डग्गामार वाहन बाह आगरा स्टेट हाइवे के लिए बन गए हैं नासूर रोजाना लगा रहे हैं परिवहन विभाग को चूना।
Next: आजमगढ़ न्यूज़: सरैया स्थित पौहारी बाबा से रानीपुर तक होगा कलश यात्रा का भव्य शुभारंभ

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d