Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Crime
  • Etawah

इटावा: बसरेहर में जुआ अड्डे पर छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹34 हजार नकद व 4 बाइक बरामद

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026
इटावा बसरेहर में जुआ अड्डे पर पुलिस छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार

संवाददाता: रिषीपाल सिंह

इटावा/बसरेहर। जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बसरेहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जुआ खेल रहे 8 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी और अन्य सामान बरामद किया है।

इटावा बसरेहर में जुआ अड्डे पर पुलिस छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, ग्राम मोहब्बतपुर में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की, जहां 8 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल ₹34,000 नकद, 4 लावारिस मोटरसाइकिल, 6 मोबाइल फोन और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। बरामद नकदी में ₹28,860 फड़ से और ₹5,140 अभियुक्तों की तलाशी से प्राप्त हुए।

इस मामले में थाना बसरेहर में मु0अ0सं0 26/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  • आशीष शर्मा (30), निवासी बसरेहर
  • अनूप कुमार (27), निवासी मोहब्बतपुर
  • अंशुल उर्फ जगीरा (20), निवासी मोहब्बतपुर
  • राहुल उर्फ बंटी राजपूत (32), निवासी नगला बाबा
  • प्रहलाद (34), निवासी नगला बाबा
  • युनूस (32), निवासी अकबरपुर
  • अभिषेक (24), निवासी अकबरपुर
  • राहुल कुमार (25), निवासी अकबरपुर

    यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में की गई। टीम में थानाध्यक्ष सौरभ सिंह, उपनिरीक्षक महेश कुमार, हेड कांस्टेबल बब्लू अली, कांस्टेबल विनोद कुमार, अवनीश कुमार, रिंकू, ओमवीर सिंह और चालक कांस्टेबल अरविंद कुमार शामिल रहे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जिले में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post navigation

Previous: Agra News:आगरा में ‘एक्सिलेंट अवॉर्ड’ समारोह: अभिनेत्री भाग्यश्री ने 125 प्रतिभाओं को किया सम्मानित
Next: इटावा : भाजपा नेत्री को फोन पर जान से मारने की धमकी, आगरा निवासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

राशिफल

News Archive

भाजपा नेत्री को धमकी, आगरा युवक पर केस दर्ज
  • Crime
  • Etawah

इटावा : भाजपा नेत्री को फोन पर जान से मारने की धमकी, आगरा निवासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026
इटावा बसरेहर में जुआ अड्डे पर पुलिस छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार
  • Crime
  • Etawah

इटावा: बसरेहर में जुआ अड्डे पर छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹34 हजार नकद व 4 बाइक बरामद

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026
20260402_225005
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News:आगरा में ‘एक्सिलेंट अवॉर्ड’ समारोह: अभिनेत्री भाग्यश्री ने 125 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

जनवाद टाइम्स 3 April 2026
लौरिया थाना में नाबालिग बच्चे की पिटाई का आरोप
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News। लौरिया बेतिया में नाबालिग की पिटाई का आरोप: पुलिस का वीडियो बनाने पर बच्चे को थाना ले जाकर पीटा, परिजन न्याय के लिए भटके

जनवाद टाइम्स 2 April 2026

Latest News

  • इटावा : भाजपा नेत्री को फोन पर जान से मारने की धमकी, आगरा निवासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • इटावा: बसरेहर में जुआ अड्डे पर छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹34 हजार नकद व 4 बाइक बरामद
  • Agra News:आगरा में ‘एक्सिलेंट अवॉर्ड’ समारोह: अभिनेत्री भाग्यश्री ने 125 प्रतिभाओं को किया सम्मानित
  • Bihar News। लौरिया बेतिया में नाबालिग की पिटाई का आरोप: पुलिस का वीडियो बनाने पर बच्चे को थाना ले जाकर पीटा, परिजन न्याय के लिए भटके
  • Bihar News। राजापाकर वैशाली में भीषण आग: बांस की कोठी जलकर राख, दमकल फेल होने पर लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.