संवाददाता प्रताप सिंह आजाद
आगरा। सिकंदरा स्थित डावर फुटवियर इंडस्ट्रीज में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) द्वारा स्प्री योजना (Special Registration Drive – SPREE) एवं New Amnesty Scheme 2025 के अंतर्गत एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।
सेमिनार में ESIC कानपुर की उपनिदेशक अनीता सुरेश एवं डेवलपमेंट काउंसिल फॉर फुटवियर एंड लेदर इंडस्ट्रीज (DCFLI) के चेयरमैन पूरन डावर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योग जगत के नियोजकों, HR हेड्स एवं प्रतिनिधियों को ESIC की नवीन योजनाओं के उद्देश्यों, लाभों एवं रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से अवगत कराना रहा, ताकि अधिक से अधिक कर्मचारी एवं प्रतिष्ठान इन योजनाओं से जुड़ सकें।
इस अवसर पर पूरन डावर ने ESIC द्वारा कर्मचारी कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। वहीं उपनिदेशक अनीता सुरेश ने SPREE योजना एवं New Amnesty Scheme 2025 से जुड़ी तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारियां साझा कीं।
सेमिनार में ESIC ब्रांच मैनेजर साहूकार अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मेट्रो एंड मेट्रो के दीपक डे, शिवलाल पब्लिकेशन के संजय शर्मा, शारदा यूनिवर्सिटी के डॉ. खालिद, बिरोला इंटरनेशनल के सुमित भदोरिया, लाम्बा फुटवियर के पंकज गौतम सहित अनेक उद्योग प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का सफल संचालन डावर फुटवियर इंडस्ट्रीज के HR हेड राजीव मिश्रा एवं उनकी टीम द्वारा किया गया।