Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : संविदा परिचालक ने मामले का निस्तारण न करने पर दी भूख हड़ताल पर बैठने की धमकी

जनवाद टाइम्स 24 June 2020
Samvida bus parichalak

 

संवाददाता सुशील चंद्र । क़स्बा बाह के बाह डिपो में कार्यरत संविदा परिचालक रामलखन शर्मा ने आगरा परिक्षेत्र के आर एम से अपने मामले का निस्तारण करने की गुहार लगाई है ।

Samvida bus parichalak

संविदा परिचालक ने क्षेत्रीय प्रबंधक आगरा से 1 सप्ताह के अंदर मामले का निपटारा कर मार्ग पर भेजने की गुहार लगाई है मामले का निस्तारण न होने पर 29 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने की धमकी दी है बता दें कि बाह डिपो के संविदा परिचालक राम लखन शर्मा ने कुछ समय पहले भदावर बाह डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिल देव पर गाड़ी पर भेजने की एवज में रिश्वत मांगने के आरोप लगाए थे जिसमें सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के बाबू कृष्ण कांत त्यागी को रुपये देंना तय हुआ था। परिचालक ने रिश्वत मांगने की सूचना एंटी करप्शन टीम से की थी तब एंटी करप्शन टीम द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार रुपयों को परिचालक ने एआरएम के बाबू को दे दिये थे। एंटी करप्शन की टीम ने आरएमके ड्राइवर को रिश्वत लेने के आरोप में कार्रवाई कर जेल भेजा था। संविदा परिचालक का कहना है कि इसी प्रकरण के बाद सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उससे नाराज हो गए और उसे मार्ग पर नहीं भेजा विगत 22 मार्च से लॉकडाउन के कारण गाड़ियों का संचालन बंद हो गया था परिचालक द्वारा कई बार प्रार्थना पत्र देकर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से गाड़ी पर भेजने की गुहार लगाई लेकिन लॉकडाउन के कारण गाड़ियों का संचालन न होने का हवाला देकर ड्यूटी पर नहीं लिया गया और ना ही वेतन दिया गया ।अब गाड़ियों का संचालन पुनः शुरू होने के बाद संविदा परिचालक द्वारा एआरएम बाह और आर एम आगरा से मार्ग पर भेजने की गुहार लगाई है मामले का निस्तारण न होने पर संविदा परिचालक द्वारा 29 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी गई है।

Post navigation

Previous: Uttar Pradesh : इटावा पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तो को 01 कार व 01 अवैध असलहा सहित किया गिरफ्तार 
Next: Agra News : बस्ती में दहशत फैलाने वाला मगरमच्छ दो साल बाद आया पकड़ में

 

राशिफल

News Archive

भाजपा नेत्री को धमकी, आगरा युवक पर केस दर्ज
  • Crime
  • Etawah

इटावा : भाजपा नेत्री को फोन पर जान से मारने की धमकी, आगरा निवासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026
इटावा बसरेहर में जुआ अड्डे पर पुलिस छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार
  • Crime
  • Etawah

इटावा: बसरेहर में जुआ अड्डे पर छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹34 हजार नकद व 4 बाइक बरामद

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026
20260402_225005
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News:आगरा में ‘एक्सिलेंट अवॉर्ड’ समारोह: अभिनेत्री भाग्यश्री ने 125 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

जनवाद टाइम्स 3 April 2026
लौरिया थाना में नाबालिग बच्चे की पिटाई का आरोप
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News। लौरिया बेतिया में नाबालिग की पिटाई का आरोप: पुलिस का वीडियो बनाने पर बच्चे को थाना ले जाकर पीटा, परिजन न्याय के लिए भटके

जनवाद टाइम्स 2 April 2026

Latest News

  • इटावा : भाजपा नेत्री को फोन पर जान से मारने की धमकी, आगरा निवासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • इटावा: बसरेहर में जुआ अड्डे पर छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹34 हजार नकद व 4 बाइक बरामद
  • Agra News:आगरा में ‘एक्सिलेंट अवॉर्ड’ समारोह: अभिनेत्री भाग्यश्री ने 125 प्रतिभाओं को किया सम्मानित
  • Bihar News। लौरिया बेतिया में नाबालिग की पिटाई का आरोप: पुलिस का वीडियो बनाने पर बच्चे को थाना ले जाकर पीटा, परिजन न्याय के लिए भटके
  • Bihar News। राजापाकर वैशाली में भीषण आग: बांस की कोठी जलकर राख, दमकल फेल होने पर लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.