संवाददाता प्रताप सिंह आजाद
14 नवम्बर 2025, आगरा।
सेंट एंड्रूज़ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स की सभी पाँच शाखाओं में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रमों की शुरुआत मां सरस्वती और चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

समारोह में विख्यात स्वतंत्रता सेनानी श्री रोशन लाल गुप्त ‘करूणेश’ के तीनों पुत्र—प्रसिद्ध साहित्यकार एवं समाजसेवी श्री संजय गुप्त, श्री आदर्शनंदन गुप्त और श्री शरद गुप्त—विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान श्री शरद गुप्त द्वारा रचित नवीनतम बाल कविता संग्रह ‘नन्ही नन्नू की दुनिया’ पुस्तक का विमोचन किया गया, जिसमें बच्चों के लिए चुलबुली और रोचक कविताओं का संकलन है।

समारोह में सेंट एंड्रूज़ ग्रुप के एम.डी. प्रांजल शर्मा, शिवांजल शर्मा, अपूर्वा शर्मा और ओशिन शर्मा ने विभिन्न शाखाओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए।
शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य और समूह गान ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रुचि तनवर, मुनेश अग्रवाल, अंशु सिंह, डॉ. सुनील उपाध्याय, साहिबा खान, इन्दु बाला, बी.डी. दुवे, रेनू त्रिवेदी, रीटा रॉय, अभिषेक क्रिस्ट्री, अमृत गिल, आलोक वैष्णव और मनोज शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।