संवाददाता: मोहन सिंह
बेतिया/पश्चिमी चंपारण । 27 मार्च 2026
पश्चिमी चंपारण जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की ई-रिक्शा मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से ई-रिक्शा से संबंधित बैट्री समेत अन्य सामान भी बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 मार्च 2026 को वादी राजा कुमार उर्फ राज कुमार (उम्र 15 वर्ष), निवासी पुरैना अहीर टोली, थाना चनपटिया ने आरोप लगाया था कि उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसका ऑटो ई-रिक्शा और मोबाइल चोरी कर लिया गया।
इस मामले में चनपटिया थाना कांड संख्या 91/26 (दिनांक 12/03/2026) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस द्वारा तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए अप्राथमिकी अभियुक्त पप्पू साह, निवासी बैशखवा, थाना गोपालपुर, जिला पश्चिम चंपारण को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से चोरी की ई-रिक्शा की दो बैट्री बरामद की गईं, जबकि ई-रिक्शा को पहले ही बरामद किया जा चुका था।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
गिरफ्तार आरोपी
- पप्पू साह , पिता – पन्नालाल साह
- निवासी- बैशखवा, थाना गोपालपुर, जिला पश्चिम चंपारण (बेतिया)
बरामदगी
- ई-रिक्शा की 2 बैट्री , ₹2000 नगद
- 1 मोबाइल फोन , ड्राइविंग लाइसेंस
- बैंक अकाउंट कार्ड
आपराधिक इतिहास
आरोपी पर पूर्व में भी कई थानों में चोरी एवं अन्य मामलों के केस दर्ज हैं, जिनमें गोपालपुर, कालीबाग, लौरिया, सिकटा और बनुछापर थाना शामिल हैं।