संवाददाता राजेन्द्र कुमारवहाजीपुर वैशाली।महुँआ थाना अतर्गत रानीपोखर पेट्रोल पंप स्थित बगल मे राशन दूकान मे एक बस ने सुबह लगभग सात बजे जोरदार टक्कर मारकर छतिग्रस्त कर दिया।जिसमें दूकानदार मनिष कुमार सिह की सर फटने एवं गंभीर चोटे से लहुलुहान होकर मुर्छित अवस्था मे अपने दूकान के मलवे मे परे हूए थे।घटना की खबर से आसपास एवं स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें मलवे से बाहर निकाल कर तत्काल उपचार कराया गया।

पुनः वेहतर इलाज के लिए महुँआ अनुमंडल अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।स्थानीय लोगो़ का कहना है कि मनीष कुमार सिह को मुर्छित अवस्था मे छोड़कर बस वालो ने बस लेकर दाय बाय करते हूए बस को तेज रफ्तार मे फरार हो गया।

स्थानीय लोगो ने बताया कि अनियंत्रित बस कि झटका लगने से एक राहगीर दस फिट दूर जा गिरा जिससे राहगीर बाल बाल बच ग्ए।परिजनों ने बताया कि घटनास्थल पर ही दूकानदार मनीष की मौत हो जाती बिजली का वायर उनके गले से लिपटा हूआ था।संयोगवश बिजली सप्लाई कटा हूआ था।खबर लिखे जाने तक परिजनों द्बारा प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है।