Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

ब्रज मोहन दास महाविद्यालय दयालपुर में एथलेटिक मीट 2026 आयोजित, विभिन्न स्पर्धाओं में छात्रों ने जीते पदक

जनवाद टाइम्स 12 February 2026
ब्रज मोहन दास महाविद्यालय दयालपुर में एथलेटिक मीट 2026 आयोजित, विभिन्न स्पर्धाओं में छात्रों ने जीते पदक
Share News
       

ब्रज मोहन दास महाविद्यालय, दयालपुर/वैशाली। ब्रज मोहन दास महाविद्यालय दयालपुर में 5 फरवरी 2026 को वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2025-26 के दूसरे चरण के तहत एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. श्याम रंजन प्रसाद सिंह ने किया। इस अवसर पर शिक्षकों और छात्रों ने खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने की शपथ ली।

ब्रज मोहन दास महाविद्यालय दयालपुर में एथलेटिक मीट 2026 आयोजित, विभिन्न स्पर्धाओं में छात्रों ने जीते पदक

एथलेटिक मीट के अंतर्गत बॉयज एवं गर्ल्स वर्ग में 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़, हाईजंप, लॉन्गजंप, जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो और शॉटपुट प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
बॉयज वर्ग में 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़, हाईजंप और लॉन्गजंप स्पर्धा में इरशाद आलम विजयी रहे। जेवलिन थ्रो में प्रिंस कुमार, शॉटपुट में अंशुल कुमार तथा डिस्कस थ्रो में सचिन कुमार सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

IMG 20260212 WA00261 1

गर्ल्स वर्ग में 60 मीटर दौड़ में गोड़ी कुमारी, 100 मीटर में सुप्रिया कुमारी विजयी रहीं। 200 मीटर, 400 मीटर, डिस्कस थ्रो और जेवलिन थ्रो में बबीता कुमारी ने बाजी मारी। हाईजंप में सोनाली कुमारी, लॉन्गजंप में मेघा कुमारी और शॉटपुट में रौशनी कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. श्याम रंजन प्रसाद सिंह, डॉ. जया चौधरी, डॉ. रवि चंद्रन, डॉ. जितेन्द्र कुमार और डॉ. अभिरंजन कुमार ने विजेताओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी आवश्यक है और खेल के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन कर उज्ज्वल भविष्य बनाया जा सकता है।

Post navigation

Previous: बेतिया में चार लेबर कोड के विरोध में जुलूस, काला कानून बताकर प्रतियां जलाईं
Next: पश्चिमी चंपारण डीएम का बैरिया प्रखंड कार्यालय पर औचक निरीक्षण, समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260527-WA0086
  • Etawah

Etawah News: सैफई-इटावा की धरती पर गूंजा अफ्रीकी और भारतीय संगीत का संगम

जनवाद टाइम्स इटावा 27 May 2026
IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • Etawah News: सैफई-इटावा की धरती पर गूंजा अफ्रीकी और भारतीय संगीत का संगम
  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.