आगरा। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा एवं प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व संगठन मंत्री धर्मपाल जी के द्वारा नवनियुक्त कार्यकारणी गठित की गई थी, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश मंत्री, और क्षेत्रीय अध्यक्ष के पदों में बदलाव किये गए थे। जिसमें संगठन से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रदेश कार्यकारिणी मे महत्वपूर्ण पद दिए गए। जिसमें कई क्षेत्रीय अध्यक्ष भी बनाये गए वही ब्रज प्रांत मे दुर्विजय सिंह शाक्य जी को नया ब्रज प्रांत अध्यक्ष बनाया गया।

रेन कला टोल प्लाजा पर उपस्थित विधायक धर्मपाल सिंह, विधायक चौधरी बाबूलाल, विधायक जी एस धर्मेश, विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, विधायक रानी पछालिका, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा दिलीप जैन भण्डारी, जिला महामंत्री संजय चौहान, शिव कुमार, संतोष कटारा, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिओम रावत, जिला मंत्री पदम सिंह आदि ने स्वागत किया।

उसी ओर अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनका जोरदार स्वागत किया मोर्चे के जिला अध्यक्ष दिलीप जैन भण्डारी जी ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया और बधाई दी साथ ही जिला मीडिया प्रभारी सलीम खान अब्बास ने भी उनको बधाई दी।
जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल में जिला मंत्री चाँद अल्वी, सह सोशल मीडिया प्रभारी, मुनब्बर, जिला मंत्री नसीम, जिला उपाध्यक्ष आशीष जैन आदि उपस्थित रहे।