Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली के राजापाकर GNM संस्थान में अनियमितताओं की जांच शुरू, छात्राओं के आरोपों पर उच्चस्तरीय टीम सक्रिय

राजापाकर के GNM संस्थान में छात्राओं के गंभीर आरोपों पर जांच शुरू, दो सदस्यीय टीम ने साक्ष्य जुटाए, जल्द रिपोर्ट आने की उम्मीद।
जनवाद टाइम्स 8 April 2026
राजापाकर वैशाली GNM संस्थान जांच 2026
Share News
       

संवाददाता – राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली (बिहार)
08 अप्रैल 2026

राजापाकर । वैशाली जिले के राजापाकर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सटे जीएनएम (GNM) संस्थान में छात्राओं द्वारा लगाए गए गंभीर अनियमितता के आरोपों की जांच अब तेज हो गई है। सिविल सर्जन वैशाली के निर्देश पर गठित दो सदस्यीय जांच टीम ने बुधवार को संस्थान पहुंचकर मामले की विस्तृत पड़ताल की।

IMG 20260408 WA0031 scaled

जांच टीम में गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. राजेश किशोर साहु और जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. विशाल प्रकाश शामिल थे। टीम ने लगभग दो घंटे तक संस्थान की प्राचार्या रिंकी कुमारी से पूछताछ की और छात्राओं के बयान भी दर्ज किए।

छात्राओं ने प्राचार्या पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनमें अनुपस्थिति शुल्क के नाम पर प्रतिदिन 100 रुपये की वसूली, प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर 15,000 रुपये की अवैध मांग, बिना रसीद के एडमिशन के समय हजारों रुपये लेना तथा मानसिक उत्पीड़न शामिल है।

जांच के बाद मीडिया से बातचीत में डॉ. राजेश किशोर साहु ने बताया कि कुछ आरोप प्रथम दृष्टया सही प्रतीत हो रहे हैं, जबकि कई आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सभी साक्ष्यों को एकत्र कर लिया गया है और विभागीय नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सिविल सर्जन द्वारा जारी आदेश में जांच टीम को निर्देश दिया गया है कि सभी बिंदुओं पर स्पष्ट मंतव्य के साथ अपनी रिपोर्ट तीन दिनों के भीतर प्रस्तुत करें।

इस मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल तेज हो गई है और छात्राओं को न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

Post navigation

Previous: Bihar News । बेतिया में कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, डीएम ने कहा- मिट्टी की सेहत ही समृद्ध खेती की कुंजी
Next: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सीज़फायर की पहल, वैश्विक कूटनीति पर बढ़ी चर्चा

 

राशिफल

News Archive

20260408_205702
  • Bihar
  • Breaking News
  • Crime
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंड पार्टी से 8 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 4 संचालक गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
20260306_100142
  • Breaking News
  • National

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सीज़फायर की पहल, वैश्विक कूटनीति पर बढ़ी चर्चा

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
राजापाकर वैशाली GNM संस्थान जांच 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली के राजापाकर GNM संस्थान में अनियमितताओं की जांच शुरू, छात्राओं के आरोपों पर उच्चस्तरीय टीम सक्रिय

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
बेतिया कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, डीएम ने कहा- मिट्टी की सेहत ही समृद्ध खेती की कुंजी

जनवाद टाइम्स 8 April 2026

Latest News

  • Bihar News । बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंड पार्टी से 8 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 4 संचालक गिरफ्तार
  • ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सीज़फायर की पहल, वैश्विक कूटनीति पर बढ़ी चर्चा
  • वैशाली के राजापाकर GNM संस्थान में अनियमितताओं की जांच शुरू, छात्राओं के आरोपों पर उच्चस्तरीय टीम सक्रिय
  • Bihar News । बेतिया में कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, डीएम ने कहा- मिट्टी की सेहत ही समृद्ध खेती की कुंजी
  • Bihar News। वैशाली बरांटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई । अवैध देशी शराब बनाते 3 गिरफ्तार, 30 लीटर शराब व उपकरण जब्त
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.