Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए पश्चिम चम्पारण की टीम लखीसराय के लिए हुई रवाना

जनवाद टाइम्स 1 December 2024
Bihar News West Champaran team left for Lakhisarai to participate in the state level youth festival

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक तीन दिनों तक लखीसराय में हो रहा है। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए पश्चिम चम्पारण की टीम आज लखीसराय के लिए रवाना हुई।Bihar News West Champaran team left for Lakhisarai to participate in the state level youth festival

जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर जिलास्तरीय टीम को समाहरणालय परिसर से रवाना किया। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए अग्रिम शुभकामनाएँ दी एवं उनका हौसला बढ़ाया।उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पश्चिम चम्पारण जिले का नाम रौशन करें। साथ ही राज्यस्तरीय उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर के युवा महोत्सव में भी जिले का परचम लहराएं।Bihar News West Champaran team left for Lakhisarai to participate in the state level youth festival

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, राकेश कुमार ने बताया कि जिला स्तर पर आयोजित युवा उत्सव में अलग-अलग विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि दिनांक 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक तीन दिनों की यह प्रतियोगिता इस बार लखीसराय में आयोजित है।उन्होंने बताया कि कला संस्कृति एवं युवा विभाग एवं जिला प्रशासन लखीसराय द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में सभी 38 जिलों की टीम भाग ले रही है। युवा महोत्सव में प्रदर्श कला, चाक्षुष कला एवं विज्ञान मेला के अंतर्गत लगभग 20 विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी आगामी राष्ट्रीय स्तर के युवा महोत्सव में भाग लेंगे ।Bihar News West Champaran team left for Lakhisarai to participate in the state level youth festival

इस अवसर पर जिला समाहरणालय परिसर में जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अपर समाहर्ता राजीव कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार, अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच) कुमार रवींद्र, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, राकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Agra News : भव्य समारोह में ‘वर्ल्ड बोसिया चैलेंजर सीरीज-2024’ के पदक विजेता जतिन का हुआ सम्मान
Next: Bihar News युवक की हत्या कर लाश जलाने के संबंध में सभी साजिश करता गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

20260402_225005
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News:आगरा में ‘एक्सिलेंट अवॉर्ड’ समारोह: अभिनेत्री भाग्यश्री ने 125 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

जनवाद टाइम्स 3 April 2026
लौरिया थाना में नाबालिग बच्चे की पिटाई का आरोप
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News। लौरिया बेतिया में नाबालिग की पिटाई का आरोप: पुलिस का वीडियो बनाने पर बच्चे को थाना ले जाकर पीटा, परिजन न्याय के लिए भटके

जनवाद टाइम्स 2 April 2026
राजापाकर बाजार में आग से जली बांस की कोठी
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News। राजापाकर वैशाली में भीषण आग: बांस की कोठी जलकर राख, दमकल फेल होने पर लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 2 April 2026
राजापाकर प्रखंड कार्यालय में आधार कार्ड सेवा बंद होने पर विरोध
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar Mews । राजापाकर वैशाली में आधार कार्ड सेवा बंद: प्रखंड कार्यालय में सुविधा न होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 2 April 2026

Latest News

  • Agra News:आगरा में ‘एक्सिलेंट अवॉर्ड’ समारोह: अभिनेत्री भाग्यश्री ने 125 प्रतिभाओं को किया सम्मानित
  • Bihar News। लौरिया बेतिया में नाबालिग की पिटाई का आरोप: पुलिस का वीडियो बनाने पर बच्चे को थाना ले जाकर पीटा, परिजन न्याय के लिए भटके
  • Bihar News। राजापाकर वैशाली में भीषण आग: बांस की कोठी जलकर राख, दमकल फेल होने पर लोगों में आक्रोश
  • Bihar Mews । राजापाकर वैशाली में आधार कार्ड सेवा बंद: प्रखंड कार्यालय में सुविधा न होने से लोगों में आक्रोश
  • वैशाली के राजापाकर में भाजपा मंडल प्रशिक्षण शिविर 2026 का आयोजन, कार्यकर्ताओं को संगठन व डिजिटल रणनीति का प्रशिक्षण
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.