Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Education
  • Vaishali

वैशाली में न्यूटन क्लासेस का शानदार रिजल्ट: 46 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी से पास, कई ने 400+ अंक हासिल किए

वैशाली के न्यूटन क्लासेस के छात्रों ने मैट्रिक 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 46 प्रथम श्रेणी और कई 400+ अंक हासिल किए।
जनवाद टाइम्स 29 March 2026
न्यूटन क्लासेस वैशाली का मैट्रिक रिजल्ट 2026
Share News
       

संवाददाता – राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली (बिहार)
29 मार्च 2026

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा परिणाम 2026 में वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड अंतर्गत भुवनेश्वर चौक स्थित न्यूटन क्लासेस संस्थान के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

रिजल्ट जारी होते ही छात्रों और अभिभावकों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। न्यूटन क्लासेस के कुल 79 विद्यार्थियों में से 46 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए, जबकि 27 छात्र द्वितीय श्रेणी और 6 छात्र तृतीय श्रेणी से पास हुए हैं।

संस्थान के दो मेधावी छात्रों ने 400 से अधिक अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की है। इनमें शिवम कुमार ने 424 अंक और स्वाति सिन्हा ने 406 अंक प्राप्त कर टॉप प्रदर्शन किया।

इसके अलावा अनुष्का कुमारी (399 अंक), रौशन कुमार (384 अंक), शुभम कुमार (381 अंक), आकाश कुमार (379 अंक), कोमल कुमारी (375 अंक), शिवम कुमार (369 अंक), सोनी कुमारी (359 अंक), प्रियांशी कुमारी (359 अंक) और रिया रानी (353 अंक) सहित कई छात्रों ने बेहतरीन अंक हासिल किए।

Newton Classes Vaishali Students Matric Result 2026

न्यूटन क्लासेस के निदेशक अमरनाथ चौहान ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है, जिसका परिणाम इस वर्ष के शानदार रिजल्ट के रूप में सामने आया है।

उन्होंने बताया कि संस्थान के सभी छात्रों ने इस वर्ष सफलता प्राप्त की है, जो शिक्षकों की मेहनत और छात्रों की लगन का प्रमाण है।
संस्थान के शिक्षकों—सन्नी सिंह, सचिन कुमार, कुमारी उत्तम, गौतम कुमार राय, सुधीर कुशवाहा, विलकीश खातून, अंजली कुमारी और कमलनाथ चौहान—ने भी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post navigation

Previous: वैशाली Bihar News Today: आदित्य कुमार ने 470 अंक लाकर प्रखंड का नाम किया गौरवान्वित | Matric Result 2026
Next: वैशाली के बसरा में अष्टयाम यज्ञ कल से शुरू: 251 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, गंगा जल लेकर पहुंचीं श्रद्धालु

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0006
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0005
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.