Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

बिहार न्यूज़ : नगर निगम की सशक्त स्थाई समिति ने दी करीब 7.75 करोड़ की दर्जनों योजनाओं को दी प्रशासनिक स्वीकृति:गरिमा

जनवाद टाइम्स 15 October 2023
Bihar News: The powerful standing committee of the Municipal Corporation gave administrative approval to dozens of schemes worth about Rs 7.75 crore: Garima.
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

महापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में नगर निगम के सशक्त समिति की घंटों चली बैठक में करीब 7.75 करोड़ की करीब 7 दर्जन योजनाओं को सर्वसम्मति से प्रशासनिक स्वीकृति दी है। महापौर के कार्यालय कक्ष में शनिवार को संपन्न बैठक के महत्वपूर्ण निर्णयों के बाबत श्रीमती सिकारिया ने बताया कि हरिवाटिका के ऐतिहासिक शिव मंदिर मैदान की चहारदीवारी निर्माण वाली करीब 68 लाख वाली योजना को भी सशक्त स्थाई समिति ने सर्व सम्मति से प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासनिक स्वीकृति वाली अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं में नगर निगम के वार्ड-9 में करीब 9.25 लाख की लागत से तुरहाटोली रविदास नगर में छह सीट वाले सामुदायिक शौचालय निर्माण योजना को प्रशासनिक स्वीकृति दिया जाना शामिल है। वही नगर के एतिहासिक उत्तरवारी पोखरा पर छठ व्रतियों की भारी भीड़ होने को लेकर पोखरा दक्षिण – पूर्व किनारा पर कुल करीब 13.71 लाख की लागत से छठ व्रतियों के लिए सीढ़ी घाट निर्माण को भी प्रशासनिक स्वीकृति सर्व सहमति से दिया जाना शामिल है।

Bihar News: The powerful standing committee of the Municipal Corporation gave administrative approval to dozens of schemes worth about Rs 7.75 crore: Garima.श्रीमती सिकारिया यह भी बताया वार्ड 13 में शिवालय घाट के 14.85 लाख से जीर्णोद्धार कार्य को मंजूरी के साथ वार्ड 39 में हरदिया पोखरा में करीब 9 लाख की लागत से पूर्व से निर्मित और जर्जर छठ घाट की मरम्मती की योजना भी शामिल है। इसी प्रकार नगर निगम के वार्ड 41 के सनसरैया में पूर्व निर्मित सामुदायिक भवन की करीब 10 लाख की लागत से जीर्णोद्धार और विस्तार शामिल है। करीब 5 घंटे चली बैठक में उपरोक्त योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति देने के साथ सभी 46 वार्डों में स्ट्रीट लाइट एवं हाई मास्ट लाइट खरीदारी पर सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। विभागीय पत्र के आलोक में बेतिया बस स्टैंड को मॉडर्न रूप देते हुए पटना के नये बस स्टैंड के तर्ज पर आधुनिकीकरण का निर्णय लिया गया। साथ ही विभागीय पत्र के आलोक में छावनी के निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के नीचे एवं रेलवे लाइन के दोनों तरफ मॉडर्न शौचालय बनाने एवं छावनी ओवरब्रिज के नीचे ग्रीन बेल्ट (हरित पट्टी) बनाने की स्वीकृति दी गई।

Bihar News: The powerful standing committee of the Municipal Corporation gave administrative approval to dozens of schemes worth about Rs 7.75 crore: Garima. पक्की फुलवारी के जल जमाव को देखते हुए मिर्जा टोली स्थित आरसीडी की नाले से नंदलालपुल तक नया नाला निर्माण की स्वीकृति प्रदान किया गया ताकि जल जमाव से मुक्ति पाया जा सके। इन निर्णयों के साथ महापौर द्वारा बैठक को मंगलवार तक के लिए स्थगित किया गया।

Post navigation

Previous: Prayaagraj News :मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन से निकाली गई जन-जागरूकता रैली
Next: बिहार न्यूज़ : माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य तथा किसान नेता अशोक ढवले 1 नवम्बर को बेतिया में

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-05 at 9.14.46 PM
  • Etawah

संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक में 60 से अधिक पत्रकार बने सदस्य, DBA पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-05 at 8.27.03 PM
  • Breaking News

Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0085
  • Etawah

Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0090
  • Etawah

Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026

Latest News

  • संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक में 60 से अधिक पत्रकार बने सदस्य, DBA पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास
  • Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह
  • Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच
  • Prayagraj News Today: समाधान दिवस में 537 शिकायतें, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के सख्त निर्देश—समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.