Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News आदर्श आचरण प्रस्तुत करने पर सजा की अवधि में होगी कमी : जिलाधिकारी
  • Breaking News

Bihar News आदर्श आचरण प्रस्तुत करने पर सजा की अवधि में होगी कमी : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 20 February 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News The period of punishment will be reduced if the accused presents ideal conduct: District Magistrate

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय द्वारा आज मंडल कारा बेतिया में बंदी दरबार का आयोजन किया गया। बंदी दरबार में जेल प्रशासन द्वारा बंदियों को दी जा रही सुविधाएं से जिलाधिकारी अवगत हुए साथ ही बंदियों की समस्याओं को सुनते हुए उनके समस्याओं का निराकरण जिलाधिकारी द्वारा किया गया।Bihar News The period of punishment will be reduced if the accused presents ideal conduct: District Magistrate

इस अवसर पर उन्होंने 1000 से अधिक बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी लोग इंसान हैं। सभी को स्वतंत्रता का अधिकार है। कुछ भटकाव एवं भूलचूक के कारण जो लोग कारा में आए हैं, उनके लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बंदी दरबार का आयोजन कारा में बंद बंदियों की समस्याओं को सुनने एवं उनका उचित निराकरण करने के लिए किया गया है।उन्होंने बंदियों से कहा कि राज्य सरकार द्वारा जेल का नाम बदल कर कारा एवं सुधार सेवाएं कर दी गयी है। सरकार के द्वारा कारा के अधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशिक्षण दिलाया गया है ताकि उनके कार्य, व्यवहार, संस्कृति में बदलाव आए।Bihar News The period of punishment will be reduced if the accused presents ideal conduct: District Magistrate

जिलाधिकारी ने बंदियों से कहा कि मैं आपको नियम कानून की बातें नहीं बता रहा हूँ बल्कि व्यावहारिक बातें बता रहा हूँ ताकि आपको आसानी से समझ में आ सके। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व मैं जेल आईजी था। कारा की व्यवस्थाओं में सुधार करने की सार्थक कार्रवाई की गई, जिसका लाभ आज बंदियों को सुगमतापूर्वक मिल रहा है। किसी भी बंदी को कोई असुविधा नहीं हो, इसका ध्यान दिया जा रहा है। अत्याधुनिक सुविधाओं एवं आधारभूत संरचना की उपलब्धता सुनिश्चित कराया जा रहा है।उन्होंने कहा कि कारा में आदर्श आचरण प्रस्तुत करने पर सजा की अवधि में कमी होती है। इसलिए सभी बंदी सचेत रहकर आपसी समन्वय से रहें, कोई प्रतिकूल कार्य नहीं करें। अपने आचरण में बदलाव लाएं एवं समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का प्रयास करें।उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बंदी दरबार अभियान के माध्यम से आपकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह ने कहा कि सरकार का हमेशा यह प्रयास रहा है कि बंदियों को कारा में मूलभूत सुविधाएं मिले, इस हेतु कार्रवाई भी की जा रही है। जेल मैनुअल के अनुरूप बंदियों को सुविधाएं प्रदान की जा रही है। अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच, कुमार रविन्द्र ने बंदियों से कहा कि न्याय संहिता, प्रावधानों का उल्लंघन नहीं हो। मौलिक कर्तव्यों का अनुपालन करें। सामान्य एवं उत्तम नागरिक बनें।

बंदी दरबार में बंदी नवनीत रंजन ने जिलाधिकारी को लौरिया अशोक स्तंभ का स्वनिर्मित पेंटिंग समर्पित किया।

वहीं जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया, शौर्य सुमन द्वारा मंडल कारा का निरीक्षण भी किया गया। इसके साथ ही अधीक्षक, जेल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बंदियों को जेल मैनुअल के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराई जाय।Bihar News The period of punishment will be reduced if the accused presents ideal conduct: District Magistrate

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, शौर्य सुमन, उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, अपर समाहर्त्ता, राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच, कुमार रविन्द्र, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News-1001 करोड़ की लागत से बनेगा नया इंडस्ट्रियल एरिया
Next: Bihar News-राजापाकर– प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने के लिए जियो टैगिंग कराया जा रहा है

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d