Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News सतत जीविकोपार्जन योजना से छूटे हुए पात्र परिवारों को जोड़ने की करें कार्रवाई : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 28 June 2023
Bihar News सतत जीविकोपार्जन योजना से छूटे हुए पात्र परिवारों को जोड़ने की करें कार्रवाई : जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय द्वारा आज कार्यालय प्रकोष्ठ में जिलान्तर्गत जीविका द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा की गयी। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार सहित जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका एवं जीविका के सभी प्रखंडों के प्रखंड परियोजना प्रबंधकों तथा जिलास्तरीय प्रबंधकों/पदाधिकारियों ने भाग लिया।

जिलाधिकारी द्वारा जीविका द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं यथा-मुर्गी पालन, बकरी पालन, कम्युनिटी लाइब्रेरी, दीदी की रसोई, दीदी की नर्सरी आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।Bihar News सतत जीविकोपार्जन योजना से छूटे हुए पात्र परिवारों को जोड़ने की करें कार्रवाई : जिलाधिकारी

स्वयं सहायता समूहों के गठन हेतु इस वितीय वर्ष 2023-24 के लिए निर्धारित लक्ष्य को माह जुलाई, 2023 तक पूर्ण करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया। इसी क्रम में अनुसूचित जाति/जनजाति आवासीय विद्यालय में संचालित जीविका दीदी की रसोई में गुणवत्ता सुधार हेतु जिला परियोजना प्रबंधक एवं सभी संबंधित प्रखंड परियोजना प्रबंधकों को निर्देशित किया गया।

जिलान्तर्गत मनरेगा मेट के चयन संबंधी प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी द्वारा शेष बचे लक्ष्य की प्राप्ति जुलाई 2023 तक पूर्ण करने हेतु जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका एवं सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधकों को निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जीविका संकुल संघों द्वारा संचालित कस्टम हायरिंग सेंटर एवं मिनी टूलकीट बैंक से अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित किया जा सके, इस हेतु कारगर कार्रवाई करें। साथ ही जीविका द्वारा मद्य निषेध हेतु चलाये जा रहे जन जागरूकता कार्यक्रम को और गतिशील कराना सुनिश्चित करें।Bihar News सतत जीविकोपार्जन योजना से छूटे हुए पात्र परिवारों को जोड़ने की करें कार्रवाई : जिलाधिकारी

उन्होंने निर्देश दिया कि जीविका के उत्पादक समूहों द्वारा उत्पादित शहद एवं अन्य सामानों की ब्रांडिंग कराते हुए स्थानीय स्तर पर इसकी बिक्री हेतु बाजार की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। सतत जीविकोपार्जन योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश्ज्ञ दिया कि जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक एवं प्रखंड परियोजना प्रबंधक छूटे हुए पात्र परिवारों को भी जल्द से जल्द इस योजना से जोड़ने की कार्रवाई करेंगे।

Post navigation

Previous: Bihar News–मनरेगा योजना अंतर्गत प्रखंडों में कार्यरत कर्मियों का बड़े पैमाने पर जिलाधिकारी ने किया स्थानांतरण
Next: Bihar News खाद्य संरक्षण के अधिकारी ने कुबेर स्वीट्स का किया औचक जाँच

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.