Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News सीडब्लूजेसी/एमजेसी मामले में शिथिलता एवं काताही बरतने वालों के विरूद्ध की जायेगी सख्त कार्रवाई : उप विकास आयुक्त
  • Breaking News

Bihar News सीडब्लूजेसी/एमजेसी मामले में शिथिलता एवं काताही बरतने वालों के विरूद्ध की जायेगी सख्त कार्रवाई : उप विकास आयुक्त

जनवाद टाइम्स 28 November 2022

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News सीडब्लूजेसी/एमजेसी मामले में शिथिलता एवं काताही बरतने वालों के विरूद्ध की जायेगी सख्त कार्रवाई : उप विकास आयुक्त

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

उप विकास आयुक्त्त, पश्चिम चम्पारण, अनिल कुमार ने कहा कि सीडब्लूजेसी/एमजेसी अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। इसके तहत प्राप्त मामलो का ससमय निष्पादन कराना अतिआववश्यक है। इसके निष्पादन में किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं कोताही नहीं बरतें। किसी भी स्थिति में मामले को लंबित नहीं रखें अन्यथा संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।IMG 20221128 WA0028 1

उन्होने कहा कि इस बात का विशेष ख्याल रखें कि सीडब्लूजेसी के मामले एमजेसी में कन्वर्ट नहीं होने पाए। सीडब्लूजेसी मामले आने पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें। एसओएफ तैयार करने के पूर्व संबंधित अधिकारी अच्छे तरीके से केस स्टडी कर लें तथा इसी के अनुरूप एसओएफ तैयार करायें। उप विकास आयुक्त समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित सोमवारीय बैठक में विधि-व्यवस्था सहित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों की समीक्षा के क्रम में अधिकारियों को निदेशित कर रहे थे।

लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्र की समीक्षा के क्रम में उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत उपयोगिता प्रमाण पत्र विभाग को समर्पित किया जाना है। साथ ही एसी के विरूद्ध लंबित डीसी विपत्रों का समयोजन भी किया जाना है। यह कार्य अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। सभी संबंधित अधिकारी तत्परतापूर्वक अभिरूचि लेते हुए नवंबर माह तक शत-प्रतिशत उपयोगिता प्रमाण पत्र विभाग को समर्पित करेंगे तथा एसी के विरूद्ध लंबित डीसी विपत्रों का समयोजन भी करना सुनिश्चित करेंगे।

सोमवारीय बैठक में विधि-व्यवस्था, लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, परवरिश योजना, उत्पाद वाद, सेवांत लाभ, पेंशन योजना, पेट्रोल पंप अधिष्ठापन, पंचायत सरकार भवन, राष्ट्रीय/बिहार मानवाधिकार आयोग, जाति आधारित जनगणना, बीपीसीबी, पीएम पोषण योजना, सात निश्चय, जल-जीवन-हरियाली आदि योजनाओं/कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी। साथ ही कल्याण, आपूर्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, उत्पाद द्वारा किये जा रहे विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गयी।Bihar News सीडब्लूजेसी/एमजेसी मामले में शिथिलता एवं काताही बरतने वालों के विरूद्ध की जायेगी सख्त कार्रवाई : उप विकास आयुक्त

उप विकास आयुक्त ने कहा कि विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लायी जाय। लंबित मामलों का निष्पादन त्वरित गति से कराना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम एवं लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का ससमय निष्पादन कराना आवश्यक है।

उन्होंने निदेश दिया कि लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त मामलों का ससमय निष्पादन हेतु लोक प्राधिकारों की सुनवाई में उपस्थिति अनिवार्य है। प्रयास ऐसा करें कि ससमय सभी आवेदनों का निष्पादन हो जाय, आवेदन लंबित नहीं होने पाए। अगर किसी कारणवश निर्धारित समयावधि में जिन आवेदनों का निष्पादन नहीं हो पाया है, उसे अविलंब डिस्पोजल किया जाय।

उन्होंने कहा कि लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम अंतर्गत परिवाद दाखिल करने की प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। परिवाद फाइलिंग कराने वाले व्यक्ति को यह सेवा पूर्णतः उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय। अगर द्वारा राशि की उगाही किये जाने की सूचना प्राप्त होती है तो उसके विरूद्ध कार्रवाई की जाय।

उन्होंने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अंतर्गत कार्यान्वित योजनाओं से संबंधित एनओसी कार्यकारी विभाग को दो दिनों के अंदर समर्पित किया जाय। साथ ही शनिवारीय जनता दरबार से संबंधित मामलों को भू-समाधान पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट किया जाय। Bihar News सीडब्लूजेसी/एमजेसी मामले में शिथिलता एवं काताही बरतने वालों के विरूद्ध की जायेगी सख्त कार्रवाई : उप विकास आयुक्त

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अनिल राय सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं सभी एसडीएम, सभी एसडीपीओ, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आदि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News संविधान दिवस के उपलक्ष्य में प्रबुद्ध जनों के द्वारा गोष्ठी का आयोजन
Next: Prayagraj News : मण्डलायुक्त एवं मेलाधिकारी ने माघ मेला के सकुशल सम्पन्न होने की मंगल कामना हेतु संगम तट पर किया गंगा पूजन

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260314-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260314-WA0008
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260313-WA0020
  • Agra
  • Breaking News

Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
20260313_194751
  • Breaking News
  • Bihar
  • Latest News
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस

जनवाद टाइम्स 13 March 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान
  • Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल
  • Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर
  • Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस
  • Bihar News: बेतिया में फील्ड अफसर ₹30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • Bihar News: राजापाकर में LPG गैस के लिए हाहाकार, डेढ़ किमी लंबी लाइन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d