Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News सिंगल यूज्ड प्लास्टिक से पर्यावरण और जीव जगत को खतरे के प्रति समाज में फैलाएं जागरूकता:गरिमा

जनवाद टाइम्स 11 July 2023
Bihar News सिंगल यूज्ड प्लास्टिक से पर्यावरण और जीव जगत को खतरे के प्रति समाज में फैलाएं जागरूकता:गरिमा
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर के सुप्रिया रोड स्थित रोटरी क्लब के द्वारा “सिंगल यूज्ड प्लास्टिक पर्यावरण व जीव जगत के लिए खतरनाक” विषयक कार्यशाला का आयोजन डॉ प्रदीप कुमार के निवास पर किया गया।

Bihar News सिंगल यूज्ड प्लास्टिक से पर्यावरण और जीव जगत को खतरे के प्रति समाज में फैलाएं जागरूकता:गरिमा

कार्यक्रम का उद्घाटन नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया के साथ नगर आयुक्त शंभू कुमार व रोटरी क्लब की अध्यक्ष इक़बाल रजा ने किया।उद्घाटन के बाद महापौर ने कहा कि सिंगल यूज्ड प्लास्टिक से पर्यावरण और जीव जगत को खतरे के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना सबसे जरूरी है। इसके साथ ही हम और आप सब जैसे समाज के अग्रिम पंक्ति के लोगों को अपने अपने दैनिक जीवन में व्यवहार परिवर्तन की आदत डालनी होगी। इसके लिए सबसे जरूरी है कि हम अपने घर से बाजार के लिए जब भी जाएं या घर से किसी को भेजे तो हमारे हाथ जुट या कपड़े का थैला होना ही चाहिए। दुकानदार हमें समान प्लास्टिक के थैले या पॉलिथिन में देना भी चाहें तो हम विनम्रता के साथ उन्हें मना करने के साथ ऐसे गैर कानूनी कार्य से परहेज ही अपील भी करें। महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि हमारे और आपके ऐसे व्यवहार परिवर्तन का उदाहरण बनने का सामाजिक वातावरण पर बड़ा और रचनात्मक प्रभाव पड़ेगा।

Bihar News सिंगल यूज्ड प्लास्टिक से पर्यावरण और जीव जगत को खतरे के प्रति समाज में फैलाएं जागरूकता:गरिमाउन्होंने कहा कि रोटरी क्लब और आप सबके जैसी अन्य संगठन अगर अपने एक एक सदस्य के व्यवहार में ऐसे परिवर्तन का संकल्प लें तो कुछ दिनों में ही समाज बदलने लगेगा।वहीं नगर आयुक्त शंभू कुमार ने कहा कि अब तक नगर प्रशासन की कार्रवाई बहुतायत प्लास्टिक रखने वाले दुकानदार और कुछ ग्राहकों पर ही ज्यादा हुई है। अगर सिंगल यूज्ड प्लास्टिक के थोक कारोबारियों पर कारगर रोक लगानी है तो समाज के जागरूक लोगों को नगर प्रशासन तक सूचना मुहैया कराने की मदद के साथ आप जैसे सभी सामाजिक संगठनों को समाज में जागरूकता का साझा अभियान चलाना होगा। सिटी मैनेजर अरविंद कुमार ने सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाली हानियों के बारे में विस्तृत चर्चा की। कार्यशाला में उपाध्यक्ष सुजय सिन्हा, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ शीला रंजन, डॉ प्रमोद तिवारी, गिरिन्द्र नाथ तिवारी, देवऋषि शरण, अजय प्रसाद आदि ने भी संबोधित किया।

Post navigation

Previous: Agra News: जन सूचना अधिकार अधिनियम की सरकारी कर्मचारी उड़ा रहे धज्जियां
Next: Bihar News : दमनकारी बुलडोजर राज़ के खिलाफ खेग्रामस ने किया अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.