संवाददाता राजेन्द्र कुमार
वैशाली /राजापाकर
जिसकी अध्यक्षता प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अवधेश राय ने किया एवं संचालन उपाध्यक्ष माधवी सिंह ने किया. बैठक में प्रखंड बीस सूत्री के सभी 15 सदस्य उपस्थित हुए. वहीं बीस सूत्री के गठन के बाद यह पहली बैठक थी. जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के सफलतापूर्वक कार्यान्वयन पर चर्चा हुआ।

वही प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय ने कहा कि आज की बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा 11 बजे निर्धारित करते हुए बैठक में मनोनीत सदस्यों से परिचय एवं विभिन्न विषयों पर बात होनी थी. लेकिन वह बैठक में उपस्थित नहीं हुए. वहीं बैठक में प्रखंड के कोई अन्य पदाधिकारी भी प्रखंड विकास पदाधिकारी के नहीं रहने पर कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए. जिस पर सदस्यों ने आक्रोश व्यक्त किया. वहीं बीडियो सौरभ कुमार बरनवाल से पूछे जाने पर बताया कि बैठक में शामिल होने के लिए किसी भी सदस्य से बात नहीं हुई थी।
चुनाव संबंधित कार्य को ले डीसीएलआर महनार के बैठक में शामिल होने के लिए गया था. बैठक बीस सूत्री की शीघ्र होगी. जिसमें सभी सदस्यों को अगली तिथि निर्धारित कर बैठक में शामिल होने के लिए पत्र के माध्यम से सूचित किया जाएगा. मौके पर उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय, उपाध्यक्ष माधवी सिंह, सदस्यों में प्रेम कुमार पटेल, सुबोध कुमार सिंह, भीम कुमार, शंकर सिंह, बजरंग सिंह, अशोक कुमार, किस्मत देवी, राकेश कुमार चौरसिया, हरिशंकर कुमार, नीतीश कुमार, दुर्गेश नंदिनी, मुकेश पटेल, आलोक कुमार, मंजय कुशवाहा आदि शामिल है।