संवाददाता–राजेन्द्र कुमार
वैशाली/बिदुपुर स्टेशन बाजार।रक्षाबंधन के पर्व को लेकर लोगो मे खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।रक्षाबंधन का त्योहार बुधवार को मनाया जाएगा।लेकिन भद्रा नक्षत्र होने के कारण बहने दिन मे अपने भाई की कलाई पर राखी नही बांध पाएंगी।धार्मिक मान्यताओं के कारण भद्रा नक्षत्र मे राखी बांधना अशुभ माना जाता है।

भद्रा नक्षत्र बुधवार की रात करीब 7:45 बजे समाप्त होगा।इसके बाद गुरूवार कल सुबह रात्रि7:45बजे तक राखी बांधी जा सकती है।पर्व को लेकर बाजारो मे रौनक दिखा।जिले भर मे भाई बहन के अटूट स्नेह और प्रेम का त्योहार गुरूवार को देखा गया।अधिकतर बहने गुरूवार की सुबह मे रक्षाबंधन का त्योहार मनाएगी।परंपरागत सावन पूर्णिमा के दिन मनाएं जाने वाले इस त्योहार को लेकर उत्साह व उमंग बना हूआ है। भद्रा रहित काल मे शाम को बहनो ने भाईयो की आरती उतारी तिलक लगाएं। और रक्षासूत्र से भाईयो की कलाईया सजाकर मंगल कामना की।भाईयो ने भी रक्षा का संकल्प व्यक्त करते हूएं बहनो को कुछ ना कुछ उपहार स्वरूप दिया।इस दौरान प्रेम सौहार्द और उत्साह का वातावरण बना रहा।

भाई बहनो ने रक्षाबंधन के त्योहार का खुलकर आनंद उठाया।सुबह से ही गांव गलियों,मोहल्ले मे उत्साह बना हूआ था।क ई परिवारो मे पहुचे भाई बहनो ने त्योहार की जानकारी प्राप्त की। क ई परिवारो ने बुधवार को तो अधिकतर परिवारो ने गुरूवार को त्योहार मनाने का निर्णय लिया। पारिवारिक। सदस्यों का मानना है कि यह त्योहार भाईयो बहनो के प्रति और बहनो को भाईयो के प्रति एक जिम्मेदारी का एहसास दिलाता है।इसके पहले बहनो ने दिनभर उपवास रखकर स्नान और श्रंगार किया।खुद सज धजकर बहनो ने थाली सजाई जिसमे राखिया के साथ रोली-हल्दी,चावल,,दीपक मिठाई आदि रखा। भाईयो को टीका लगाकर उनकी आरती उतारी गई। और उनकी दाहिना कलाई पर राखी बांधी।