Breaking Newsबिहार: बेतिया

Bihar news जन सुराज पदयात्रा के 20वां दिन पश्चिम चंपारण के रामनगर पहुंचे प्रशांत किशोर

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जन सुराज पदयात्रा के 20वें दिन प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ नरकटियागंज प्रखंड के टी पी वर्मा कॉलेज स्तिथ जन सुराज पदयात्रा शिविर से चलकर रामनगर प्रखंड पहुंचे।Bihar news जन सुराज पदयात्रा के 20वां दिन पश्चिम चंपारण के रामनगर पहुंचे प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने सुबह जन सुराज पदयात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज प्रखंड के शिविर में प्रार्थना सभा से की। इसके बाद अंबेडकर चौक मझरिया पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों ने सभी पदयात्रियों का स्वागत किया और इस पदयात्रा में प्रशांत किशोर के साथ शामिल हुए।Bihar news जन सुराज पदयात्रा के 20वां दिन पश्चिम चंपारण के रामनगर पहुंचे प्रशांत किशोर

बिनवलिया पंचायत में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस दुर्दशा से आप लोग पीड़ित है उसे दूर करने का संकल्प लेकर निकले हैं। इसी क्रम में पदयात्रा का हुजूम आगे बढ़ते हुए मलदहिया पोखरिया गांव से चलकर चामुआ, तोलाहा, धोकराहा, सोनखर, रामनगर पंचायत, अर्जुन विक्रम शाह स्टेडियम पहुंचा। जहां प्रशांत किशोर समेत सभी पदयात्रियों ने रात्रि भोज और विश्राम किया। प्रशांत किशोर और उनके साथ चल रहे सैकड़ों पदयात्रियों ने लगभग 21 किमी का सफर पैदल चलकर तय किया।Bihar news जन सुराज पदयात्रा के 20वां दिन पश्चिम चंपारण के रामनगर पहुंचे प्रशांत किशोर

सीगरी बहुआरी गांव में स्थानीय लोगों को जन सुराज की सोच पर बात करते हुए प्रशांत किशोर ने ‘जन सुराज’ के विचार को विस्तार से बताते हुए कहा कि जन सुराज की सोच के साथ वो लोगों के साथ संवाद स्थापित करना चाहते हैं। किशोर ने कहा कि मैं अकेले बिहार को बदल दूंगा, ऐसा नहीं है। जो भी ऐसा सोचते हैं वो गलत है। प्रशांत किशोर ने आगे जोड़ा की वो मजबूत लोग नहीं, सही लोगों को समाज में खोजने के लिए समाज में घूम रहे हैं। सही लोगों के एक साथ आने पर ही बिहार का सर्वांगीण विकास हो सकता है और उनका उद्देश्य यही है कि सभी सही लोगों को एक साथ एक मंच पर लाया जाए। सही लोगों की पहचान समाज को है, इसलिए समाज में जा रहे हैं।Bihar news जन सुराज पदयात्रा के 20वां दिन पश्चिम चंपारण के रामनगर पहुंचे प्रशांत किशोर

नरकटियागंज के लंगड़ा दिवालिया गांव में प्रशांत किशोर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब मोदी जी को वोट मिल गया, जब घर-घर मोदी हो गया और वह प्रधानमंत्री बन गए। तब हर घर में सिलेंडर का दाम भी 500 रुपया से बढ़कर 1300 रुपया हो गया। मोदी जी 200 रुपया का 5 किलो अनाज देकर, आपकी जेब से 500 की जगह 1300 रुपए सिलेंडर के नाम पर निकलवा लेते हैं। अगली बार अगर जीत गए तो सिलेंडर का दाम 2000 से ज्यादा हो जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि फैक्ट्री लगाने का वादा बिहार में कर रहे हैं और फैक्ट्री लग गुजरात में रही है।

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स