संवाददाता मोहन सिंह
बेतिया से बड़ी खबर है जहां जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन माइकिंग से लोंगो को मास्क पहनने और दूरी बनाकर रहने के लिए जागरूक किया गया
बेतहाशा बढ़ रहा है कोविड-19 के संक्रमण के मद्देनजर सदर एस डी एम विद्यानंद पासवान एवं एसडीपीओ मुकुल परमल पांडे के नेतृत्व में अपने दल बल के साथ मायकिंग की गई और लोगों से मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने पर जोर दिया गया इसके साथ ही सरकार द्वारा कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी गाइडलाइन को पालन करने का निर्देश दिया गया इसके साथ ही नगर के चर्च रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नामक दुकान के पूरे बिल्डिंग को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया सूत्रों के अनुसार इस वार्ड में कोरोना के 38 मरीज बताए गए हैं साथ ही शिविर लगाकर आने जाने वाले लोगों की कोरोना जांच की जा रही है और जांच के दायरे को और तेजी से किया जाय ताकि पता कर लोंगो को घर मे आइसोलेशन किया जाय ।