Bihar News ठनका गिरने से एक मजदूर की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

प•चम्पारण के गौनाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत आकाशीय ठनका गिरने से एक कि हुई मौत तो दूसरा गम्भीर रूप से हुआ जख्मी ।गन्ने के खेत मे पानी का पटवन करने गये ग्राम पंचायत राज माधोपुर के मुन्ना शर्मा बारिश होने से एक सेमल के पेड़ के नीचे पानी से बचने के लिये छिपे थे तभी अचानक आकाशीय ठनका गिर गया। जिसके कारण पेड़ के नीचे छुपे मजदूर मुन्ना शर्मा 45 वर्ष पिता स्वर्गीय पशुपति शर्मा की मृत्यु हो गयी और दूसरा बिनोद कुमार 25 वर्ष पिता कोलाई भगत गम्भीर रूप से जख्मी हो गया है।

Bihar News ठनका गिरने से एक मजदूर की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों ब्यक्ति गन्ना के खेत मे पानी पटा रहे थे । तभी अचानक वर्षा शुरू हो गई और दोनों पास में एक पुराना सेमल के पेड़ के नीचे छुप कर बैठ गए। तभी अचानक पेड़ पर आकाशीय बीजली गिर गई । गौनाहा थाना के पदाधिकारी स्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिए है और घायल को उत्तम इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया ले जाया गया है।Bihar News ठनका गिरने से एक मजदूर की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Trending News