Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar news जहरीली शराब से संदिग्ध मृत्यु की सूचना पर जिला प्रशासन द्वारा अविलंब लिया गया संज्ञान एवं की जा रही कार्रवाई
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news जहरीली शराब से संदिग्ध मृत्यु की सूचना पर जिला प्रशासन द्वारा अविलंब लिया गया संज्ञान एवं की जा रही कार्रवाई

जनवाद टाइम्स 16 July 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar news जहरीली शराब से संदिग्ध मृत्यु की सूचना पर जिला प्रशासन द्वारा अविलंब लिया गया संज्ञान एवं की जा रही कार्रवाई

Bihar news जहरीली शराब से संदिग्ध मृत्यु की सूचना पर जिला प्रशासन द्वारा अविलंब लिया गया संज्ञान एवं की जा रही कार्रवाई

जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं गांव जाकर मृतकों के परिजनों की ली गयी खबर।

पुलिस बल, श्वान दस्ता के माध्यम से लगातार करायी जा रही है छापेमारी।

दोषी व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा, की जायेगी कड़ी कार्रवाई : जिलाधिकारी।

सभी लोग सामाजिक जागरूकता लायें, खुद एवं परिवार, समाज के लोगो को नशा का पान नहीं करने को जागरूक एवं प्रेरित करें।

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया। जिला प्रशासन को दिनांक-15.07.2021 को लगभग सात बजे संध्या यह सूचना प्राप्त हुई कि लौरिया प्रखंड के देउरवा गांव, रामनगर प्रखंड के जोगिया एवं बगही गांव में विगत 2-3 दिनों में 08 लोगों की संदिग्ध मृत्यु हुई है। यह भी सूचना प्राप्त हुयी कि कुछ लोग निजी क्लिनिक में इलाजरत है।

सूचना प्राप्त होते ही तत्काल एसडीएम, एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुंचे तथा छानबीन शुरू कर दिये। साथ ही जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, आपदा प्रभारी सहित अन्य अधिकारी तत्काल पहुंचे और एक-एक व्यक्ति के घर जाकर उनके परिवारजन एवं ग्रामीणों से पूछताछ किये।

जहरीली शराब से संदिग्ध मृत्यु के मामले में देउरवा ग्राम में रामवृक्ष चौधरी (उम्र-45 वर्ष), प्रदीप साह (उम्र-65 वर्ष), बिकाऊ साह (उम्र-45 वर्ष) एवं भगवान पाण्डा (उम्र-45 वर्ष) जोगिया गांव के सुरेश साह (उम्र-45 वर्ष), नईम हजाम (उम्र-55 वर्ष), वशिष्ठ सोनी (उम्र-35 वर्ष) एवं बगही गांव के रतुल मिस्त्री (उम्र-55 वर्ष) का नाम आया है।

पूछताछ के क्रम में परिवारजनों से कहा गया कि आपलोग किसी भी दबाव में नहीं रहें, निर्भिक होकर बतायें। किन्तु उनके द्वारा शराब पीने से मृत्यु की बात नहीं बतायी गयी। उन्होंने बताया कि तबियत खराब होने के कारण मृत्यु हुयी है। इस संबंध में पूछा गया कि तबियत खराब थी तो मेडिकल पुर्जा दिखायें। बगही गांव के रतुल मिस्त्री के परिवारजनों ने मेडिकल पर्चा दिखाया, ये डायलिसिस पर थे। दिनांक-16.07.2021 को पुनः उनका डायलिसिस होना था, अचानक तबियत खराब हो गयी। लतीफ साह (उम्र-65 वर्ष) के परिवारजनों ने बताया कि इनका भी पूर्व से इलाज किया जा रहा था। इन दोनों के अलावा किसी और के द्वारा कोई मेडिकल पूर्जा प्रस्तुत नहीं किया गया।

उसी समय देउरवा गांव में ही यह जानकारी प्राप्त हुयी कि मुमताज मियां (उम्र-36 वर्ष) बेतिया के आस्था हॉस्पिटल में भर्ती हैं। तत्काल एक टीम सदर एसडीओ, एसडीपीओ के नेतृत्व में भेजा गया। वहां पर उनके चचेरे भाई भोला ने पूछताछ में बताया कि मुमताज की तबियत शराब पीने से बिगड़ी है। उन्होंने पूछताछ के क्रम में बताया कि गांव का ही ठग साह चुलाई शराब का धंधा करता है। मुमताज, ठग साह के यहां से शराब पिया था। इस संदर्भ में लौरिया थाना कांड सं0 160/2021 भी दर्ज कराया गया। इस आधार पर विस्तृत छान-बीन किया जा रहा है।

तत्काल रात्रि में ही लौरिया थाना में प्राथमिकी संख्या-160/21 दर्ज की गयी और टीम बनाकर रात में ही छापेमारी अभियान प्रारंभ की गयी। अनुसंधान अंतर्गत 05 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही श्वान दस्ता के माध्यम से भी लगातार छापेमारी करायी जा रही है ताकि दोषियों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। आरोपी ठग साह के बेटे सुमित उम्र लगभग 22 वर्ष की गिरफ्तारी भी कर ली गई है। साथ ही स्थानीय चौकीदारों नसरूल्लाह एवं जयराम राम को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही अन्य प्राइवेट नर्सिंग होमों, अस्पतालों में भी छानबीन करायी जा रही है ताकि उपरोक्त मामला पाये जाने पर अविलंब अनुसंधान अंतर्गत लाते हुए साक्ष्य आधारित नियमानुकूल कार्रवाई की जा सके। साथ ही संबंधित गांव में मेडिकल टीम भी भेज दी गयी है। मेडिकल कैम्प लगाया गया है ताकि अगर किसी को कोई लक्षण परिलक्षित हो या तबियत खराब हो तो तत्काल स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी जा सके। उक्त टीम में डॉर्क्ट्स, नर्सेंज सहित अन्य कर्मी शामिल हैं।

पुनः दिनांक- 16.07.21 को उसी क्षेत्र से 08 और संदिग्ध मृत्यु यथा सबेया ग्राम के भुट्टु मियां (उम्र-30 वर्ष), तेज मोहम्मद (उम्र-65 वर्ष) एवं जवाहिर मियां (उम्र-50 वर्ष), डुमरा गांव के जुलफान मियां (उम्र-38 वर्ष), ग्राम जोगिया के हीरालाल डोम (उम्र-45 वर्ष), बसवरिया गांव के अमिरूल साह (उम्र-28 वर्ष), गबनाहा के इजहारूल अंसारी (उम्र-45 वर्ष) एवं झुन्ना मियां (उम्र-35 वर्ष) के मामले संज्ञान में आए हैं। इसकी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के माध्यम से तत्काल जांच कराई गई। जांच के क्रम में सबेया ग्राम के मृतक भुट्टु मियां (उम्र-30 वर्ष), तेज मोहम्मद (उम्र-65 वर्ष) जवाहिर मियां (उम्र-50 वर्ष) तथा डुमरा गांव के जुलफान मियां (उम्र-38 वर्ष) के परिजनों के द्वारा स्वीकार किया गया कि जहरीली शराब पीने के कारण मृत्यु हुई है। अन्य 04 मृतक हीरालाल डोम (उम्र-45 वर्ष) ग्राम जोगिया, बसवरिया के अमिरूल साह (उम्र-28 वर्ष), गबनाहा के इजहारूल अंसारी (उम्र-45 वर्ष) एवं झुन्ना मियां (उम्र-35 वर्ष) के परिजनों के द्वारा शराब की बात नहीं स्वीकारी गई। कोई मेडिकल पुर्जा भी प्रस्तुत नहीं किया गया।

Bihar news जहरीली शराब से संदिग्ध मृत्यु की सूचना पर जिला प्रशासन द्वारा अविलंब लिया गया संज्ञान एवं की जा रही कार्रवाईइस प्रकार से कुल 16 संदिग्ध मौत की सूचना संज्ञान में आई। इसमें से दो मृतक बिकाउ साह एवं रतुल मिस्त्री की मृत्यु लम्बी बीमारी के कारण होना परिजनों तथा ग्रामीणों से ज्ञात हुआ। इनके परिजनों के द्वारा मेडिकल पुर्जा भी प्रस्तुत किया गया। शेष 14 मृतकों में से 04 अन्य मृतकों के परिजन द्वारा जहरीली शराब पीने से मृत्यु होना स्वीकार किया गया। शेष मृतक के परिजनों द्वारा शराब की बात नहीं स्वीकार की गई। किंतु ग्रामीणों के द्वारा शराब पीने से तबीयत बिगड़ने के उपरांत मृत्यु होने की बात बताई गई, जिसका विस्तृत अनुसंधान पुलिस के द्वारा किया जा रहा है एवं कांड दर्ज करते हुए पांच को हिरासत में भी लिया गया है। वहीं निजी नर्सिंग होम में चिकित्सारत देउरवा ग्राम के मुमजात के भाई द्वारा भी मुमजात के द्वारा शराब के सेवन की बात बतायी गई है। सभी मृतक के शवों का अंतिम संस्कार उनके परिजनों द्वारा पूर्व में ही कर दिया गया है तथा इसकी कोई भी सूचना किसी भी स्तर पर नहीं दी गई है।

जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया द्वारा ग्रामीणों से अनुरोध किया गया कि अगर किसी को भी लक्षण दिखता है तो उसको छिपाये नहीं, निर्भीक होकर तत्काल मेडिकल टीम को सूचित करें ताकि त्वरित गति से उनका ट्रिटमेंट कराकर उनको ठीक किया जा सके। साथ ही उत्पाद विभाग की टीम, पुलिस की टीम पूरे क्षेत्र में अवैध शराब को लेकर लगातार सघन छापेमारी कर रही है।

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार ने इस संदर्भ में कहा है कि उपरोक्त मामले में जो भी दोषी होंगे उनके विरूद्ध विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई की जायेगी। किसी को बख्शा नहीं जायेगा। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी घटना पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है। हर तरह के साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं ताकि दोषियों को सजा दिलायी जा सके। साथ ही अनुरोध किया गया है कि नशा एक सामाजिक बुराई है, इसके गंभीर परिणाम होते हैं। सभी लोग सामाजिक जागरूकता लायें, खुद एवं परिवार, समाज के लोगों को नशा का पान नहीं करने को जागरूक एवं प्रेरित करें।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar New : नये अनुमंडल पदाधिकारी सुमित कुमार ने किया पदभार ग्रहण
Next: Etawah News: ग्राम प्रधानों को दिया गया एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण

 

राशिफल

You may have missed

डोमेस्टिक गैस सिलेंडर बैठक बेतिया
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bihar
  • Latest News
  • West Champaran (Betiah)

बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
IMG-20260312-WA0032
  • Bihar
  • Breaking News
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
Dayalpur AIDS Awareness Campaign students rally awareness program Vaishali Bihar
  • Bihar
  • Education
  • Health
  • Latest News
  • Vaishali

Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता

जनवाद टाइम्स 12 March 2026

Latest News

  • Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई
  • बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच
  • Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता
  • राजापाकर अंचल कार्यालय हड़ताल: भूमि कार्य ठप, छात्र परेशान
  • Bihar News: गैस एजेंसी पर समय से सिलेंडर नहीं, लोग परेशान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d