Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News 2 मार्च गांधी मैदान महाजुटान में दस हजार से अधिक लोगों की होगी भागीदारी:भाकपा माले

जनवाद टाइम्स 26 February 2025
Bihar News More than ten thousand people will participate in the Gandhi Maidan Mahajutan on March 2: CPI ML
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

2 मार्च को पटना के गांधी मैदान में जन मुद्दे और जनांदोलनों का महाजुटान हो रहा है जिसमें ग्रामीण दलित–गरीब से लेकर आशा, रसोइया , आंगनबाड़ी,स्कीम वर्कर्स,सफाई कर्मी,ठेका नियोजन मानदेय और आउटसोर्सिंग पर कार्यरत लाखों लोग भाग लेंगे।माइक्रो फाइनेंस कर्ज से कराहती महिलाएं कर्ज़माफी के मुद्दे को लेकर हजारों की संख्या में पटना पहुंचेंगी। वास आवास विहीन गरीब जमीन और पक्का मकान के मुद्दे को संगठित रूप से उठाएंगे और बुलडोजर राज का विरोध करेंगे। बिजली विभाग द्वारा बिजली बिल में हेराफेरी, स्मार्ट मीटर से लुट और गांव के गांव और खासकर दलितों और महादलितों के टोलों का बिजली बिल को लेकर कनेक्शन काट अंधेरे में जिने के लिए मजबूर करने का सवाल भी प्रमुखता से उठेगा।

Bihar News More than ten thousand people will participate in the Gandhi Maidan Mahajutan on March 2: CPI MLलाखों रिक्त पद होने के बावजूद लाइब्रेरियन सहित अन्य पदों पर बहाली के मुद्दे भी छात्र–युवाओं की ओर से उठाए जाएंगे।शिक्षा–परीक्षा की बदहाली भी बड़ा मुद्दा बनेगा। गृहरक्षा वाहिनी (होमगार्ड) के सवालों को भी उठाया जाएगा।अकलियतों की पहचान, बराबरी का हक़ और वक्ख बोर्ड के सवालों पर भी साझा एलान होगा। इस बार का महाजुटान ऐतिहासिक होगा
उक्त बातें भाकपा-माले नेता सुनील कुमार राव ने बैरिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में निकाली गई मोटरसाइकिल रैली को संबोधित करते हुए कहा। भाकपा माले नेता सह मुखिया महासंघ के अध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा बाढ़ से स्थायी निदान हेतु चंपारण तटबंध के पक्कीकरण और कृषि आधारित उद्योगों को खड़ा करने की बात भी जोर पकड़ेगी।तालाबों की सुरक्षा,संवर्धन और सौंदर्यीकरण का सवाल भी उठेगा।
जोखू चौधरी ने कहा भाकपा माले महाजुटान में 100 से ज्यादा संगठनों की भागीदारी होगी जो राज्य भर में आंदोलनरत हैं। मोजम्मिल हुसैन ने कहा कि जन मुद्दे और जन सरोकार को राजनीति के केंद्र में लाने की मुहिम भाकपा माले ने चलाई है और इसके तहत महाजुटान का आयोजन हो रहा है।

Bihar News More than ten thousand people will participate in the Gandhi Maidan Mahajutan on March 2: CPI MLठाकुर साह ने कहा राज्य में बढ़ते अपराध,अफसरी लूट खसोट और नफरत विभाजन के खिलाफ यह विराट जन हस्तक्षेप है और इसके केंद्र में संविधान_लोकतंत्र बचाने की प्रतिबद्धता है। भाकपा(माले) नेता हारून गद्दी ने कहा कि रैली तैयारी को लेकर जगह जगह नुक्कड़ सभा, और ग्रामीण बैठक का दौर जारी है। रमजान के बाबजूद अल्पसंख्यक समाज की अच्छी भागीदारी होगी। इस रैली में बिनोद कुशवाहा, सुरेन्द्र साह, मुन्ना सिंह,धामू चौधरी सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Post navigation

Previous: Mahakumbha Nagar Prayagraj News : महाकुंभ 2025 के 44 दिन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा लगाई गई नमामि गंगे प्रदर्शनी में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
Next: Bihar News एईएस/जेई पर हो रहा है प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण

 

राशिफल

News Archive

IMG_20260407_075909
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : डॉ. अंबेडकर शोभायात्रा: सर्वश्रेष्ठ संदेश देने वाली झांकियों को ई-स्कूटी देगा भीम युवा व्यापार मंडल, 135वीं जयंती पर अनूठी पहल

जनवाद टाइम्स 7 April 2026
IMG-20260406-WA0126~2
  • Etawah

इटावा में ओवरलोड डम्फरों का आतंक: बिना नंबर प्लेट दौड़ते वाहन, प्रशासन पर उठे सवाल

जनवाद टाइम्स इटावा 7 April 2026
IMG-20260406-WA0032
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News। हाजीपुर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि और शुभकामनाएं

जनवाद टाइम्स 6 April 2026
बेतिया में चोरी के मामले में बरामद स्मार्टफोन और गिरफ्तार आरोपी
  • Breaking News
  • Bihar
  • Crime
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में बड़ी चोरी का खुलासा: 19 स्मार्टफोन, 3 लैपटॉप और टैबलेट के साथ 3 चोर गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 6 April 2026

Latest News

  • Agra News : डॉ. अंबेडकर शोभायात्रा: सर्वश्रेष्ठ संदेश देने वाली झांकियों को ई-स्कूटी देगा भीम युवा व्यापार मंडल, 135वीं जयंती पर अनूठी पहल
  • इटावा में ओवरलोड डम्फरों का आतंक: बिना नंबर प्लेट दौड़ते वाहन, प्रशासन पर उठे सवाल
  • Bihar News। हाजीपुर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि और शुभकामनाएं
  • Bihar News । बेतिया में बड़ी चोरी का खुलासा: 19 स्मार्टफोन, 3 लैपटॉप और टैबलेट के साथ 3 चोर गिरफ्तार
  • Bihar News । बेतिया में उर्दू वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन आज: “जिला उर्दू नामा” का विमोचन, छात्रों ने दिखाया प्रतिभा का दम
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.