Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व देना जन सुराज का मकसद – प्रशांत किशोर

जनवाद टाइम्स 13 April 2024
Bihar news समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व देना जन सुराज का मकसद - प्रशांत किशोर
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जन सुराज के संस्थापक और पदयात्रा अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया है कि जन सुराज समाज के सभी वर्गों को एक साथ जोड़ कर उसकी आबादी के अनुरूप उचित प्रतिनिधित्व देने के प्रति संकल्पित है। जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी हिस्सेदारी के फार्मूले पर आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाएंगे। संगठन में भी इसी फार्मूले पर जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

Bihar news समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व देना जन सुराज का मकसद - प्रशांत किशोर

उक्त बातें आज यहां जारी एक बयान में जन सुराज के जिला प्रवक्ता सह सचिव ई.सिकंदर चंद्रा ने कही है। उन्होंने कहा कि जन सुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर का स्पष्ट मानना है कि‌ अभी तक बिहार की सरकार चलाने वाले सभी राजनीतिक दलों ने अक्लियतों, दलितों, मुफलिसों व वंचित समाज के लोगों की बेहतरी के लिए कुछ भी नहीं किया। शिक्षा व्यवस्था चौपट कर दी गई है और खेती -किसानी को घाटे का धंधा बना दिया गया है। बेरोज़गारी बेतहाशा बढ़ी हुई है। बिहार के लोगों का दूसरे प्रदेशों में रोजगार के लिए, शिक्षा और चिकित्सा के लिए पलायन करना मजबूरी बनीं हुई है। ई.चंद्रा ने कहा है कि चाहे कांग्रेस की,राजद की अथवा नीतीश -भाजपा की सरकारें रही हो किसी ने बिहार के विकास की चिंता नहीं की। कोई बड़े उद्योग और कारखाने स्थापित नहीं किए गए। ई.चंद्रा ने कहा कि देश के मुन्फरिंद सियासी हिक्मतअमली और इंतखाबी इन्तजामिया के काबिल हुनरमंद जनाब प्रशांत किशोर बार- बार कहते है कि जहां अक्लियतों को राजद और कांग्रेस ने वोट का मशीन बना कर रखा लेकिन उन्हें न तो उचित राजनीतिक हिस्सेदारी दी और ना ही उनके बच्चों के बेहतरीन मुस्तकबिल के लिए कोई काम किया। प्रशांत किशोर का कहना है कि बिहार में लोग जात- पांत पर, धर्म- मजहब के नाम पर तथा भाजपा के डर से राजद को और लालू जी के आतंक राज़ के डर से भाजपा को वोट देते रहे हैं। यहां के लोग अपने बच्चों के भविष्य के लिए, रोजगार के लिए और शिक्षा के लिए वोट नहीं देते हैं तो फिर कैसे विकसित होगा बिहार? ई.चंद्रा ने कहा कि इसी कारण से प्रशांत किशोर पिछले 02 अक्टूबर 2022 से ही गांधी जी की कर्मभूमि चम्पारण से गांव-गांव की पदयात्रा कर बिहारियों को समझने में जुटे हुए हैं।

Bihar news समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व देना जन सुराज का मकसद - प्रशांत किशोर

इस पदयात्रा के दौरान समाज की हालात को नजरों से देख रहे हैं और इस अभियान के तहत सही लोग जो सही सोंच रखते हैं की तलाश कर उन्हें एकजुट कर एक मजबूत राजनीतिक विकल्प तैयार करने में लगे हुए हैं। प्रशांत किशोर जी की ने यह भी घोषणा कर चुके हैं कि समाज के सही सोंच और बिहार को बदलने का जज्बा रखने वाले लोग जो साधन के अभाव में तथा कमजोर वर्ग से होने के कारण राजनीति में ऊंची छलांग नहीं लगा पाते उनके लिए जन सुराज एक मात्र उचित मंच है। वैसे इच्छुक लोगों को बेहिचक जन सुराज से जुड़ कर अपना राजनीतिक भविष्य सुरक्षित करना चाहिए। ई.चंद्रा ने कहा कि अभी तक जाति व धर्म आधारित राजनीति होती रही है जिससे समाज और बिहार को काफी नुकसान हो चुका है। विकास, शिक्षा, उद्योग, खेती, रोजगार सभी मामलों में बिहार देश के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे पीछे छूट गया है। इसका मूल कारण जातिवादी व धर्म वादी राजनीति है। हम अपने बच्चों के भविष्य के लिए तथा मुद्दों पर मतदान नहीं करते हैं जिससे हम काफी पिछड़ चुके हैं। अब वक्त आ गया है जब हम सभी जन सुराज से जुड़ कर अपने व अपने बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने का सपना साकार कर सकते हैं तथा अपना राजनीतिक भविष्य भी निर्धारित कर सकते हैं। ई.चंद्रा ने आम लोगों से, बुद्धजीवियों से, दलितों, पिछड़ों,अति पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, अगड़ों समेत समाज के सभी वर्गों से बिहार में बेहतर व्यवस्था व भ्रष्टाचार मुक्त शासन स्थापित कर विकास की धारा प्रवाहित करने हेतु जन सुराज के साथ जुड़ने की अपील की है। ई.चंद्रा ने जिला के सभी प्रखंडों के संगठन प्रमुखों को जनसंपर्क अभियान को तेज करने और गांव- गांव में जाकर ज़न सुराज के संस्थापक तथा पदयात्रा अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर की सोंच और ज़न सुराज के उदेश्य को जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका अदा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा, राज़द,जदयू और कांग्रेस को जनता सबक सिखाने को बेताब हैं। ई.चंद्रा ने खासकर अक्लियतों, दलितों और पिछड़े समाज के लोगों से अपील की है कि वे सभी भाजपा के संप्रदायवादी और राजद की जातिवादी राजनीति को समाप्त कर बिहार और बिहारियों की बेहतरी के लिए प्रशांत किशोर जी के नेतृत्व वाले जन सुराज के साथ जुड़ कर अपने बच्चों का भविष्य बनाने में आगे आएं। ई.चंद्रा ने कहा कि पीएम मोदी ने आज़ तक बिहार के विकास के लिए कुछ भी नहीं किए। गुजरात में रोज कंपनियां खोले जा रहे हैं किन्तु दस वर्षों में बिहार में एक भी कारखाना नहीं खोला गया। जुमलाबाजी कर बिहारियों को तथा देश वासियों को ठगना नरेंद्र मोदी की फितरत सी हो गई है।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज अज्ञात कारण झोपड़ी में लगीआग गृहस्थी का सामान जलकर राख 
Next: Bihar News-लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर वैशाली जिला का आज दिनांक 12 4.24 को EVM/VVPAT का प्रथम रेंडमाइजेशन का कार्य मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और सभी निर्वाची पदाधिकारियों की उपस्थिति में पूर्ण कर ली गई

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0001
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
FB_IMG_1784866687173
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-50-46-637
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-44-37-140
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026

Latest News

  • Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
  • Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर
  • Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
  • Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार
  • Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.