Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news बिहार में जहरीली शराब का कहर जारी

जनवाद टाइम्स 5 November 2021
IMG-20211105-WA0021
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह
बेतिया

पश्चिम चंपारण
नौतन थाना क्षेत्र के दक्षिणी तेलहुआ गांव में दीपावली के दिन जहरीले शराब से 15 लोगों की मौत पर बिहार सरकार के मंत्री द्वारा यह कहना कि शराब बंदी पर सरकार कानून बना चुकीं है, लोग पीते हैं और मरते हैं तो सरकार क्या करे जैसे बेतुकी बयान गैरजिम्मेदाराना और मानवता विरोधी है, सरकार सिर्फ कानून बनाकर चुप्पी नहीं साध सकतीं, उस कानून को लागू करने की भी जबाबदेही सरकार को ही है, इस जबाबदेही से सरकार भाग नहीं सकतीं, सरकार की लापरवाही के कारण शराबबंदी के बावजूद इस साल पश्चिम चंपारण सहित अब तक 15 अलग-अलग घटनाओं में जहरीली शराब से करीब 100 से अधिक लोगों की मौतें हो चुकीं है। हजारों की संख्या में लोग मरेगें तब नीतीश सरकार की नींद खुलेगी और तब निकम्मे मद्य निषेध एवं उत्पाद मंत्री सुनील कुमार को बर्खास्तगी करेगी, उक्त बयान तेलहुआ में जहरीले शराब पीने से 15 लोगों की हुई मौत और 7 लोगों की बीमार पडने पर पीडि़तों से गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बेतिया और नौतन थाना क्षेत्र के दक्षिणी तेलहुआ गांव में मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहीं!

 

 

IMG 20211105 WA0021आगे माले विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बिहार में शराबबंदी लागू है लेकिन भोजपुर, अरवल, गया, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सिवान, गोपालगंज और पश्चिम चंपारण के देवराज क्षेत्र और अब नौतन में दिवाली पर जहरीली शराब से 15 लोगों की मौत हो चुकीं है, इस तरह एक साल के अन्दर अभी तक अलग अलग 15 घटनाओं में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकीं है, इससे साफ जाहिर हो चुका है कि नीतीश सरकार और मद्य निषेध एवं उत्पाद मंत्री सुनील कुमार जहरीली शराब के कारोबारियों और स्प्रिट कारोबारियों पर अंकुश लगाने और कार्रवाई करने में फेल हो चुकी है। माले विधायक ने कहा कि सिर्फ लोकल प्रशासन का सक्रियता निष्क्रियता का मामला नहीं है, कच्चा शराब जानलेवा स्प्रिट से बन रहा है हम सब लोग जानते हैं कि स्प्रिट आम आदमी के पहुँच से बाहर की चीज है, ऐसे में सरकारी संरक्षण के बीना स्प्रिट का कारोबार सम्भव नहीं है, इस लिए नीतीश सरकार से मांग करते हुए माले नेताओं ने कहा कि सबसे पहले निकम्मा मद्य निषेध एवं उत्पाद मंत्री सुनील कुमार को बर्खास्त करें, और सरकार जिस तत्परता से शराब बंदी कानून बनायीं है उसी तत्परता से स्प्रिट माफियाओं, कारोबारियों पर कार्रवाई करें! और पीड़ित परिवारों को दस लाख रुपये का मुआवजा दे, आगे उन्होंने कहा कि निकम्मा मद्य निषेध एवं उत्पाद मंत्री सुनील कुमार को बर्खास्तगी को लेकर जिले भर में भाकपा माले के बैनर से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा!
माले नेताओं ने कहा कि दीपावली के दिन जहरीले शराब से मौत नौतन थाना क्षेत्र के दक्षिणी तेलहुआ गांव की है। मरने वालों में तेलहुआ पंचायत के वार्ड नंबर 2, 3 और 4 के लोग हैं। परिजनों ने श्री विधायक से बताया कि बुधवार की देर शाम में लोगों ने शराब पी थी। शराब पीने के कुछ समय बाद ही सभी लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। सभी को आनन-फानन में नजदीकी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। वहां एक के बाद एक लोगों की मौत से हड़कंप मच गया।

 

Bihar news बिहार में जहरीली शराब का कहर जारीअब तक कुल 15 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में बच्चा यादव, महाराज यादव, हनुमंत सिंह, मुकेश पासवान, जवाहर सहनी, उमाशंकर साह, रमेश सहनी राम प्रकाश राम, ठग पासवान और सिकंदर राम आदि शामिल हैं। कई लोग अभी भी गंभीर रूप से बीमार हैं। भाकपा माले विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता के आलावा भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य किसान महिला जिला अध्यक्ष सुनील राव, इनके नेता सुरेन्द्र चौधरी,भाकपा माले नेता हारून गद्दी, जोखू चौधरी आदि नेताओं ने पीड़ित परिवारों से मिले ! इधर बेतिया पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने शराब से मरने वालों की संख्या 13 बताया है

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: तारो का फैला जाल। हो सकती है बड़ी दुर्घटना।
Next: Bihar news जन सुविधा व समस्याओं को सर्वोपरि मानकर सकारात्मक भाव से करें सबकी सेवा:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.