Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News-भाकपा-माले के सैकड़ों महिला/ पुरुष कार्यकर्ताओं ने राघोपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया
  • Breaking News

Bihar News-भाकपा-माले के सैकड़ों महिला/ पुरुष कार्यकर्ताओं ने राघोपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया

जनवाद टाइम्स 25 January 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News- Hundreds of male/female workers of CPI-ML staged a sit-in protest in front of Raghopur block and zonal office

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर /राघोपुर जिलाधिकारी को समर्पित सात सूत्री मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी राघोपुर को सौंपा। 2 जनवरी 2025 को रात में 1:00 बजे स्थानीय सामंती गुंडा उदय सिंह एवं जुड़वनपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से राघोपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर 3 में रखाउर पासवान के घर में घुसकर पुरुष महिला और बच्चों की पिटाई की थाने ले जाकर महिलाओं के साथ अश्लील व्यवहार किया।

Bihar News- Hundreds of male/female workers of CPI-ML staged a sit-in protest in front of Raghopur block and zonal office इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, ऑफलाइन आवेदन के आधार पर 72000 रुपया सालाना से कम का आय प्रमाण पत्र बनाकर सरकारी वादा के मुताबिक सभी गरीबों को लघु उद्यमी योजना से दो-दो लाख रुपया की आर्थिक सहायता करने, सभी गरीबों को पांच-पांच डिसमिल आवासीय जमीन और पक्का मकानदेने, गोविंदपुर ते रसिया के 109 भूदान की जमीन के परचाधारियों को जमीन पर कब्जा दिलाने, जाफराबाद, परोहां, जहांगीरपुर नदी किनारे, कटाव जोन में बसे गरीबों को अन्यत्र जमीन देकर बसाने, कटाव से विस्थापित हुए गरीब जहां बसे हुए हैं इसका पर्चा देने, सभी गरीब टोला को संपर्क पथ से जोड़ने, सभी गरीब टोलों में सामूहिक शौचालय का निर्माण करने की मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। धरना स्थल पर पार्टी के राघोपुर प्रखंड प्रभारी रामबाबू भगत के अध्यक्षता में आयोजित सभा को पार्टी के जिला सचिव विशेश्वर प्रसाद यादव, पार्टी के नेता और ऐकटु के सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, संगीता देवी, अखिल भारतीयकिसान महासभा के जिला सचिव और सरपंच गोपाल पासवान, स्थानीय पार्टी नेता ललित कुमार भगत, उपेंद्र महतो, जटही देवी, सुनैना देवी, कृष्णा देवी, लीला देवी, जगदीश भगत, सीताराम पासवान, रामप्रवेश भगत, नगीना महतो, रघुनाथ महतो भगत, लखन देव भगत, सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से देश में अडानी अंबानी मोदी को मुखौटा बनाकर सरकार चला रहा हैं, जिस कारण केंद्र सरकार की सभी नीतियां कॉर्पोरेट घरानों के पक्ष में बनाई जाती हैं, इसी तरह बिहार में नीतीश कुमार को मुखौटा बनाकर भाजपा शासन चला रही है। जो भाजपा संविधान गौरव अभियान चला रही है, लगातार संविधान को कमजोर कर रही है। राघोपुर पश्चिम में जो दलित रखाउर पासवान के घर पर ऊपर हमला और महिलाओं से अश्लील हरकत करने की इजाजत संविधान की कौन धारा जुड़ावनपुर पुलिस और सामंती गुंडा को देता है। इस तरह लगातार संविधान प्रदत्त गरीबों के अधिकार को सरकार छीन रही है।

Bihar News- Hundreds of male/female workers of CPI-ML staged a sit-in protest in front of Raghopur block and zonal office

इस राज्य में दलित/महिलाओं/अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ी है। न्याय के साथ विकास की सरकार चलाने वाले इस पर चुप हैं। नेताओं ने कहा कि भाजपा जदयू के इस सरकार के रहते बिहार के उत्पादक शक्तियों का विकास और सम्मान संभव नहींहै। इस सरकार को बदलने के साथ ही जनता के सभी मुद्दों को बिहार की राजनीति के केंद्र में लाना है। इसलिए भाकपा माले द्वारा 9 मार्च 2025 को पटना के गांधी मैदान में आयोजित बदलो बिहार महाजुटान में भारी संख्या में भाग लेना है। उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर इस महाजुटान को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News-वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा को सर्वश्रेष्ठ जिला निर्वाचन पदाधिकारी का अवार्ड
Next: Bihar News एसपी के जनता दरबार में कांडों से संबंधित सुनी गई फरियाद एवं हुई कार्रवाई

 

राशिफल

You may have missed

20260313_194751
  • Breaking News
  • Bihar
  • Latest News
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस

जनवाद टाइम्स 13 March 2026
IMG-20260313-WA0029
  • Breaking News

Bihar News: बेतिया में फील्ड अफसर ₹30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 13 March 2026
राजापाकर वैशाली में गैस एजेंसी पर LPG सिलेंडर के लिए लगी लंबी लाइन
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में LPG गैस के लिए हाहाकार, डेढ़ किमी लंबी लाइन

जनवाद टाइम्स 13 March 2026
IMG-20260313-WA0028
  • Bihar
  • Breaking News
  • Crime
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: पश्चिम चंपारण में भारी मात्रा में नेपाली व देशी शराब बरामद, दो कारोबारी गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 13 March 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस
  • Bihar News: बेतिया में फील्ड अफसर ₹30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • Bihar News: राजापाकर में LPG गैस के लिए हाहाकार, डेढ़ किमी लंबी लाइन
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में भारी मात्रा में नेपाली व देशी शराब बरामद, दो कारोबारी गिरफ्तार
  • Bihar News: ठकराहां में दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राईसाइकिल वितरण
  • Bihar News: बेतिया में 8 किलो गांजा के साथ महिला समेत तीन गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d