Bihar news Huge quantity of foreign liquor recovered from overturned truck loaded with straw
संवाददाता मोहन सिंह
बेतिया मनुआपुल ओपी क्षेत्र अंतर्गत बेतिया लोरिया रोड में सियारोसत कब्रिस्तान के पास एक गड्ढे में पलटी मवेशी चारा से भरे ट्रक से पुलिस ने भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांड के विदेशी शराब बरामद किया है ग्रामीण सूत्रों के अनुसार ट्रक मंगलवार की सुबह पलट गई थी जब आसपास के ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह ट्रक से मवेशी चारा निकालने गए तो देखा कि चारा के अंदर भारी मात्रा में विदेशी शराब छुपा कर रखा गया था ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलते ही मनुआपुल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर विदेशी शराब की एक बड़ी खेप को अपने कब्जे में लेकर जप्त कर लिया ट्रक लोरिया की ओर से आ रही थी वहीं ट्रक चालक फरार बताया जाता है ट्रक किसकी है और विदेशी शराब की यह बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी तथा कहां जा रही थी इस संबंध में पुलिस द्वारा अब तक कुछ भी नहीं बताया जा सका है बात चाहे जो भी हो लेकिन यह मामला गंभीर जांच का विषय है