संवाददाता राजेन्द्र कुमार
दयालपुर /वैशाली
कार्यक्रम का मंच संचालन प्रोफेसर रवि रंजन कुमार ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना के कुलगीत से किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन भाषण देते हुए प्रोफेसर सुशील कुमार ने कहा कि छात्र एनएसएस से जुड़कर राष्ट्र के प्रति सेवा कर सकते हैं।

छात्रों को शैक्षणिक क्षेत्र एनएसएस का लाभ मिलता है. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर श्याम रंजन प्रसाद सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य छात्रों में नैतिक एवं चारित्रिक विकास करना है. आप देश को किसी आपात स्थिति में मदद कर सकते हैं .जब छात्र महाविद्यालय से पास कर बाहर जाते हैं तो वह देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं .यह योजना हमें सामूहिक रूप से साथ काम करने की भावना को जन्म देती है. हम अपने परिवार तक नहीं बल्कि अपने मातृभूमि के बारे में भी सोचना चाहिए. छात्र एनएसएह से जुड़कर अपना समाज और देश के विकास को आगे ले जा सकते हैं. कार्यक्रम समाप्ति उपरांत धन्यवाद ज्ञापन छात्रा रोशनी कुमारी ने दिया ।

कार्यक्रम को डॉक्टर पुष्पा कुमारी एवं छात्र सचिन कुमार सिंह छात्रा करीना कुमारी ,समिता कुमारी, सोनी कुमारी, मेघा राय, सुमित कुमार ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लेकर अपना एवं एनएसएस का अनुभव साझा किया।