Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News नगर निगम के नव अधिग्रहीत क्षेत्र के 7 वार्डों में 68.78 करोड़ से पेयजल आपूर्ति:गरिमा

जनवाद टाइम्स 15 February 2025
Bihar News Drinking water supply in 7 wards of the newly acquired area of ​​​​the Municipal Corporation at a cost of 68.78 crores: Garima
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया गुरुवार को माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में पटना में सम्पन्न बिहार सरकार मंत्री परिषद की बैठक में स्वीकृत हमारे प्रस्ताव से नगर निगम क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि मिली है। उन्होंने बताया कि इसके पारित होने से नगर निगम के नव अधिग्रहीत क्षेत्र के सात वार्डों यथा 27, 28, 30, 31, 32, 37 और 40 के लिए कुल 68.78 करोड़ लागत वाली मेरी अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना को अंतिम रूप से स्वीकृति मिली है।

Bihar News Drinking water supply in 7 wards of the newly acquired area of ​​​​the Municipal Corporation at a cost of 68.78 crores: Garima

श्रीमती सिकारिया ने इस योजना के तहत उपरोक्त सभी वार्डों के अंतर्गत बानू छापर, बनवाटोला, मंशा टोला से लेकर आई आईटी कॉलोनी जयप्रकाश नगर, बरवत, गोड़वा टोला, सनसरैया के अंशभाग में पाइप लाइन के द्वारा पेयजल आपूर्ति के अत्याधुनिक तरीके से पेयजल प्रबंधन प्रणाली का विकास शामिल है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया इस योजना को उनकी विशेष पहल के आधार पर नगर निगम प्रशासन द्वारा नगर विकास एवम आवास विभाग को भेजने के साथ बिहार सरकार की मंत्री परिषद में अंतिम स्वीकृति दिलाने का अनुरोध किया गया था। महापौर ने बताया कि पाइप लाइन द्वारा पेयजल आपूर्ति के लिए करीब आठ हजार से अधिक परिवार लाभान्वित होंगे। श्रीमती सिकारिया ने यह भी बताया कि इस योजना के तहत उत्तम जल प्रबंधन की नई और अत्याधुनिक प्रणाली विकसित किए जाने के साथ विभिन्न वार्डों में चार उच्च कोटि और क्षमता वाले जल मीनार बनाए जाएंगे।

Bihar News Drinking water supply in 7 wards of the newly acquired area of ​​​​the Municipal Corporation at a cost of 68.78 crores: Garima

महापौर ने बताया कि इस योजना पर कुल 68.78 करोड़ रुपए नगर विकास एवम आवास विभाग द्वारा अमृत 2.0 के तहत खर्व किए जाएंगे।

Post navigation

Previous: Bihar News समय सीमा के अंदर पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराएं पूर्ण : जिलाधिकारी
Next: Bihar News बदलो बिहार महाजुटान होगी ऐतिहासिक- विधायक

 

राशिफल

News Archive

IMG_20260407_075909
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : डॉ. अंबेडकर शोभायात्रा: सर्वश्रेष्ठ संदेश देने वाली झांकियों को ई-स्कूटी देगा भीम युवा व्यापार मंडल, 135वीं जयंती पर अनूठी पहल

जनवाद टाइम्स 7 April 2026
IMG-20260406-WA0126~2
  • Etawah

इटावा में ओवरलोड डम्फरों का आतंक: बिना नंबर प्लेट दौड़ते वाहन, प्रशासन पर उठे सवाल

जनवाद टाइम्स इटावा 7 April 2026
IMG-20260406-WA0032
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News। हाजीपुर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि और शुभकामनाएं

जनवाद टाइम्स 6 April 2026
बेतिया में चोरी के मामले में बरामद स्मार्टफोन और गिरफ्तार आरोपी
  • Breaking News
  • Bihar
  • Crime
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में बड़ी चोरी का खुलासा: 19 स्मार्टफोन, 3 लैपटॉप और टैबलेट के साथ 3 चोर गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 6 April 2026

Latest News

  • Agra News : डॉ. अंबेडकर शोभायात्रा: सर्वश्रेष्ठ संदेश देने वाली झांकियों को ई-स्कूटी देगा भीम युवा व्यापार मंडल, 135वीं जयंती पर अनूठी पहल
  • इटावा में ओवरलोड डम्फरों का आतंक: बिना नंबर प्लेट दौड़ते वाहन, प्रशासन पर उठे सवाल
  • Bihar News। हाजीपुर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि और शुभकामनाएं
  • Bihar News । बेतिया में बड़ी चोरी का खुलासा: 19 स्मार्टफोन, 3 लैपटॉप और टैबलेट के साथ 3 चोर गिरफ्तार
  • Bihar News । बेतिया में उर्दू वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन आज: “जिला उर्दू नामा” का विमोचन, छात्रों ने दिखाया प्रतिभा का दम
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.