Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-समाहरणालय परिसर में डॉ. अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई 

जनवाद टाइम्स 7 December 2024
Bihar News-Dr. Ambedkar's death anniversary was celebrated in the Collectorate premises.
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।

आज समाहरणालय परिसर में महान चिंतक, समाज सुधारक, न्यायविद, अर्थशास्त्री और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई।उनकी पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Bihar News-Dr. Ambedkar's death anniversary was celebrated in the Collectorate premises.

समाहरणालय परिसर स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर प्रभारी जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त श्री शम्स जावेद अंसारी, एसडीएम श्री रामबाबू बैठा, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी श्री सुशील कुमार सहित अनेक पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। दीप और मोमबत्तियां जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।Bihar News-Dr. Ambedkar's death anniversary was celebrated in the Collectorate premises.

वैशाली के माननीय विधायक श्री सिद्धार्थ पटेल भी इस अवसर पर मौजूद थे।साथ ही समाजसेवी श्री अवधेश कुमार सिंह, श्रीकांत पासवान, राजकुमार पासवान, धर्मवीर यादव सहित कई लोगों ने बाबा साहब को पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा की।

प्रभारी जिला पदाधिकारी ने कहा कि अंबेडकर एक समाज सुधारक और महान विचारक थे। उन्हें भारतीय संविधान का जनक माना जाता है। आज पूरा देश उनकी पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मना रहा है।

माननीय विधायक, वैशाली श्री सिद्धार्थ पटेल ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका जीवन भारतीय समाज के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा स्थल के पास गार्डन विकसित करने की आवश्यकता है।

समाजसेवी श्री अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि हम लोग प्रति वर्ष संविधान दिवस, डॉ. अंबेडकर की जयंती और महापरिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) यानि तीन बार प्रतिमा के पास एकत्रित होकर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

इस अवसर पर कई पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News-डीएम ने जनता दरबार में सुनी लोगों की शिकायत
Next: Bihar News लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने के लिए किया गया जागरूकता अभियान

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.20.45 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.16.01 PM
  • Bihar

Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.14.13 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 4.39.25 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026

Latest News

  • अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।
  • Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।
  • Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।
  • अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।
  • Prayagraj News: विकास अधिकारी ने “आठवें पोषण माह “का किया उद्घाटन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.