Bihar News-वर्षों से लंबित एसीपी और सेवा संपुष्टि मामले को जिला पदाधिकारी ने किया निष्पादित

Bihar News-More than 13,000 cases related to land executed in revenue camp in 10 days
Share News

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर ।
155 कर्मियों को मिला एसीपी का लाभ।
.
109 कर्मियों की सेवा हुई कन्फर्म

वैशाली के कर्मियों में खुशी की लह
हाजीपुर ,13 जुलाई।
जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने आज वर्षों से लंबित एसीपी/एमएसीपी और सेवा कंफर्मेशन के मामले को त्वरित गति से निष्पादित करते हुए वैशाली जिला के 155 कर्मियों को एसीपी/ एमएसीपी का लाभ प्रदान किया। साथी उन्होंने 109 कर्मियों की सेवा कंफर्म भी किया ।

Bihar News-District Officer executed ACP and service confirmation case pending for years
10 वर्षों से लंबित प्रथम द्वितीय एवं तृतीय सुनिश्चित वृत्ति उन्नयन योजना /रूपांतरित उन्नयन वृत्ति (एसीपी/ एमएसीपी)
का लाभ 68 पंचायत सचिवों को मिला है।इसके साथ ही 62 लिपिक, 10 राजस्व कर्मचारी, पांच जन सेवक और 10 कार्यालय परिचारी को एसीपी का लाभ मिला है।इस तरह जिला पदाधिकारी के पहल से कुल 155 कर्मियों को एसीपी का लाभ आज मिल गया।
जहां तक सेवा संपुष्टि का की बात है, आज 35 पंचायत सचिवों की सेवा कंफर्म की गई। इसके अतिरिक्त 6 लिपिक, 13 चालक तथा 55 कार्यालय परिचारी की सेवा भी कंफर्म की गई।

Bihar News-District Officer executed ACP and service confirmation case pending for years

इस तरह आज एसीपी /एमएसीपी की हुई बैठक में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कल 155 कर्मियों को एसीपी का लाभ मिला साथ ही 109 कर्मियों की सेवा कंफर्म हुई। वर्षों से लंबित मामले को त्वरित गति से एक दिन में निष्पादन के बाद वैशाली जिला के कर्मियों के बीच खुशी की लहर है। सभी ने जिला पदाधिकारी को साधुवाद दिया है।

Trending News