संवाददाता राजेन्द्र कुमार
वैशाली, हाजीपुर
2025 के तहत मतदाताओ को जागरूक करने व बूथ निरीक्षण के लिए महनार विधान सभा -129 ,महनार प्रखण्ड के हसनपुर,दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या -07-08 (दियारा क्षेत्र ,चारोंओर गंंगा से घिरा टापू) का निरीक्षण तेेज लहर के बीच नाव व सुदूूर मार्ग को ट्रैक्टर के माध्यम से किया गया।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के क्रम में स्थानीय लोगों को विशेष गहन-पुनरीक्षण अभियान 2025 के तहत मतदाता सूची शुद्धिकरण के लिए गणना प्रपत्र भरने व संग्रहित करने के क्रम में ग्रामीणो को संबोधित किया व उनकी समस्याओ को रू-ब-रू हो कर सामुदायिक चबूतरा/भवन,बाढ के समय बडी नौका की उपलब्धता ,आदि को सुना व शीघ्र ही समस्याओ के निराकरण के लिए अनुमंंडल पदाधिकारी महनार,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी महनार ,अंचल पदाधिकारी महनार व संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया तथा शीध्र ही उनकी समस्याओ के निराकरण के लिए आश्वासन दिया। जिलाधिकारी के भ्रमण से ग्रामीणों में हर्ष की लहर थी उनके द्वारा बताया गया कि उनके पंचायत में पहली बार जिलाधिकारी का पदार्पण हुआ है।जिलाधिकारी द्वारा पंचायत में अवस्थित विधालय सह बूथ संख्या- 271 ( मध्य विद्यालय बहलोलपुर,दियारा)का निरीक्षण किया गया व उपस्थित छात्रों से शिक्षा व मध्यान्ह भोजन की जानकारी ली व मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता /समय ,कक्षा संचालन आदि को लेकर प्रधानाध्यापक को कडी हिदायत दी गई निरीक्षण के क्रम में उन्होंनें आंगनबाड़ी केंद्र का भ्रमण किया व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंनें विशेष गहन-पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची शुद्धिकरण के लिए मतदाताओ/ग्रामीणो से गणना प्रपत्र भरकर शीघ्र ही जमा करने की अपील की ताकि कोई भी योग्य मतदाता छूटे ना।ज्ञात हो कि क्षेत्र के शत-प्रतिशत ग्रामीणों द्वारा गणना प्रपत्र भरे जाने की बात कही गई। जिलाधिकारी ने महनार प्रखण्ड में 90 प्रतिशत गणना प्रपत्र का संग्रहण कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए शीघ्र ही शेष प्रपत्र संग्रहण व अन्य प्रक्रियों को ससमय पूर्ण करने के साथ-साथ माननीय चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देश से अवगत कराते हुए चुनाव संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी महनार, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी महनार,विशेष कार्य पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी वैशाली ,अंचल अधिकारी, महनार,हसनपुर दक्षिण की मुखिया ,जन प्रतिनिधि व बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।