Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News–भारतीय रिज़र्व बैक पटना की ओर से जिला स्तरीय अखिल भारतीय प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन हुआ

जनवाद टाइम्स 17 May 2023
Bihar News--भारतीय रिज़र्व बैक पटना की ओर से जिला स्तरीय अखिल भारतीय प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन हुआ
Share News
       

संवाददाता–राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर/केनरा बैंक व धर्मस्थल मंजुनाथेश्वर प्रशिक्षण संस्थान प्रायोजित रुडसेटसंस्थान में आज भारतीय रिजर्व बैंक, पटना की ओर से जिला स्तरीय अखिल भारतीय प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन हुआ । 3 से 5 मई तक प्रखण्ड स्तर पर आयोजित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर आए छात्र – छात्राओं ने इस प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम मे भाग लिया। इस प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर जगदीश सीनियर सेकेंडरी स्कूल , चमराहारा, महनार से प्रीति कुमारी एवं राघव राज रहे । दूसरे स्थान पर यू एम एस एस, जाफ़रपट्टी, राजापाकर के रोहित कुमार एवं सलोनी कुमारी रहीं जबकि तीसरे स्थान पर जी ए सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लालगंज से अमित कुमार एवं नीरज कुमार रहे । प्रथम स्थान पर आए प्रतिभागी आगे चलकर राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में वैशाली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे ।

IMG 20230516 WA0133
मौके पर उपस्थित श्री कुमार समरेन्द्र , जिला अग्रणी प्रबंधक, वैशाली ने कहा कि बिहार राज्य के सभी जिलों में सरकारी स्कूलों के 8वीं से 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए वित्तीय साक्षरता पर ब्लॉक स्तरीय व जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्कूली छात्र-छात्राओं में वित्तीय शिक्षा के बारे में जागरूकता सृजित करना है। इसी क्रम में वैशाली जिले मे विभिन्न स्कूलों में प्रखण्ड स्तर पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम मे 3 से 5 मई तक आयोजित की गई थी । आज उन्हीं में से प्रथम स्थान पर आए छात्र छात्राओं ने इस प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम मे भाग लिया ।

Bihar News--भारतीय रिज़र्व बैक पटना की ओर से जिला स्तरीय अखिल भारतीय प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन हुआ
श्री संतोष कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी, वैशाली ने कहा की रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की यह बहुत ही सराहनीय पहल है । निश्चित ही इससे वित्तीय शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा । साथ ही इससे छात्र-छात्राओं का मनोबल भी बढ़ेगा । श्री श्रेय चौधरी, प्रबंधक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, पटना ने कहा की आज के छात्र-छात्राएं व युवा ही देश का भविष्य हैं । वो अगर जागरूक हो जाते हैं तो आने वाल भारत का कल स्वतः विकास की ओर अग्रसर हो सकता है । उन्होंने कहा की इस प्रश्नोत्तरी के पाठ्यक्रम में भारतीय बैंकिंग इतिहास, बैंकिंग, लेखा, वित्त, व्यापार और वाणिज्य, भारत की अर्थव्यवस्था, अर्थशास्त्र, सामान्य व्यापार शब्द, भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे वित्तीय सेवायें व योजनाएं आदि शामिल थी ।

Bihar News--भारतीय रिज़र्व बैक पटना की ओर से जिला स्तरीय अखिल भारतीय प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन हुआ
श्री सुनील कुमार, निदेशक, रुडसेट संस्थान, हाजीपुर ने कहा की संस्थान न सिर्फ स्वरोजगारपरक प्रशिक्षण देने का कार्य करती है बल्कि अन्य आर्थिक, सामाजिक सरोकार से जुड़े जिले , राज्य व देश के विकास हितवाले विभिन्न कार्यक्रमों को भी आयोजित करते रहती है । यह प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम उसी का पहल है । कार्यक्रम में श्री सुमित वत्स , सहायक प्रबंधक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, श्री प्रदीप कुमार, सहायक प्रबंधक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, अग्रणी बैंक कार्यालय, वैशाली, श्री ठाकुर सोनू कुमार सिह , संकाय रुडसेट सहित शिक्षक व अभिवाक उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन श्री अजीत कुमार, वरीय संकाय, रुडसेट संस्थान ने किया

Post navigation

Previous: Bihar News कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग लाखों की संपत्ति जलकर खाक
Next: Bihar News जिला प्रशासन द्वारा राज्यपाल की आगवानी हेतु तैयारी का आगाज

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.