संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में आज जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। जिलाधिकारी द्वारा एजेंडावार सभी बिन्दुओं की विस्तृत की गयी एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन कार्यों में स्वास्थ्य विभाग पीछे चल रहा है, उनमें अपेक्षाकृत प्रगति लाएं। जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों, नर्सेज एवं अन्य कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। अस्पतालों में पर्याप्त दवा की उपलब्धता रहे, इसे सुनिश्चित करें। दवाओं का इंडेंट पूर्व में ही कर लें ताकि मरीजों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।
उन्होंने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य कार्यालय के कर्मियों द्वारा किये जा रहे कार्यों की निगरानी एवं समीक्षा करें। लापरवाही एवं गड़बड़ी करने वाले कर्मियों के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करें। लंबित दायित्वों को तीव्र गति से निष्पादित कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एक्सपायर दवाओं एवं मेडिकल वेस्ट को प्रॉपर तरीके से डिस्पोज कराना सुनिश्चित करें। अस्पतालों में एंबुलेंस की व्यवस्था अपडेट रखें ताकि जरूरूत पड़ने पर मरीज इसका लाभ उठा सकें। शव वाहन परिचालन की समुचित व्यवस्था करें।
उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करें। सक्सेस स्टोरी सहित अन्य उपलब्धियों से मीडिया को भी अवगत कराएं।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार, सिविल सर्जन, डॉ0 विजय कुमार, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, श्रीमती रोचना माद्री, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।