Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News आंबेडकर जयंती पर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण

जनवाद टाइम्स 14 April 2023
Bihar News आंबेडकर जयंती पर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जयंती पर भाकपा-माले नेता सुनील कुमार राव ने कहा कि भारतीय राज वर्तमान में फासीवाद राज में बदल चुका है। लूट, झूठ, नफरत, विभाजन, हिंसा, दमन और आतंक उसकी अभिव्यक्तियां हैं।

IMG 20230414 WA0114

घोषित और अघोषित आपातकाल से आगे बढ़कर यह स्थाई आपातकाल है। अच्छे दिन से निकल कर अमृत काल की बात हो रही है। लेकिन सच्चाई यही है कि जिस तरह से पिछड़े विचारों और मूल्यों को प्रतिष्ठित किया जा रहा है, वह समाज को पीछे ले जाना है। हाल में रामनवमी त्योहार के दौरान बिहार, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में जो हिंसा कराई गई, वह भाजपा-संघ परिवार की सोची समझी नीति के तहत है। वह धार्मिक त्योहारों का इस्तेमाल सांप्रदायिक नफरत और सामाजिक विभाजन के लिए कर रहा है।

Bihar News आंबेडकर जयंती पर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण

हमने देखा कि उनके द्वारा फैलाई गई इस नफरत की आग का निशाना बिहार शरीफ के एक आधुनिक मदरसे को बनाया गया । वहां के तमाम दस्तावेजों को आग के हवाले कर दिया गया। यह सब 2024 के चुनाव को ध्यान में रखकर बिहार, बंगाल जैसे गैरभाजपा शासित राज्यों में किया जा रहा है। इसके द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के अंदर आतंक, डर और असुरक्षा का माहौल तैयार करने में लगा है।

Bihar News आंबेडकर जयंती पर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण

आगे माले राज्य कमिटी सदस्य सुनील यादव ने कहा कि बिहार में रामनवमी की सांप्रदायिक हिंसा के दूसरे दिन अमित शाह वहां वोट मांगने पहुंच गए। जिन अमित शाह की सरकार ने बिल्किस बानो के बलात्कारी और उनके परिवार के हत्यारों को न केवल रिहा किया बल्कि उनका नायकों जैसा स्वागत किया, वे बिहार में दंगाइयों को उल्टा लटकाने का दावा कर रहे हैं। वे बिहार में सांप्रदायिक घृणा और कत्लेआम का गुजरात जैसा ही मॉडल दोहराना चाहते हैं। इस मौके पर सुरेन्द्र चौधरी, आफाक अहमद, ठाकुर पटेल, जगन राम, सुकई राम, माधो राम, रामचन्द्र यादव, विनोद कुशवाहा, आइसा नेता अभिमन्यु राव, हसमत आदि नेताओं ने जिला मुख्यालय पर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के आदमकद मुर्ती पर माल्यार्पण किया

Post navigation

Previous: Ambedkarnagar News: अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की क्षेत्र में सनसनी जांच में जुटी पुलिस।
Next: Bihar News बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए भुमि का शिलान्यास किया गया: भाकपा माले

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.