संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का प्रतिनिधि मंडल जिला कोषाध्यक्ष बब्लू दूबे के नेतृत्व में नौतन प्रखण्ड के दक्षिण तेलुहा पंचायत का दौरा कर जहरीली शराब से मृत लोगों के परिवार से मिला तथा इस दुख की घड़ी में उन्हें सांत्वना देते हुए न्याय के लिए पार्टी की ओर से संघर्ष करने का वादा किया, बिहार में शराब बंदी के बाद भी जहरीली शराब की बिक्री तथा उससे लोगों का जान गंवाना सरकार के पोल को खोल कर रख दे रहा है ।
पार्टी नेता बब्लू दूबे और नौतन भाकपा अंचल मंत्री शिवजी राय ने बताया कि जहरीली शराब से लोगों की दर्दनाक मौत हुई है और जो लोग इलाज रत है उनकी भी स्थित गंभीर बनी हुई है, इधर भाकपा जिला मंत्री ओम प्रकाश क्रांति ने बिहार सरकार पर ही हत्या का मुकदमा चलाने की मांग की है, लौरिया, गोपालगंज, सहीत राज्य के कई जिलों में जहरीली शराब से मौत की घटना घट रही है और सरकार सिर्फ दरोगा, चौकीदार, दफदार को ही निलंबित कर अपने कर्तव्य का इतिहास श्री कर दे रही है, नैतिकता के आधार पर बिहार सरकार के मुखिया को इस्तीफा दे देना चाहिए लेकिन कुर्सी कुमार को लोगों के जान से अपनी कुर्सी ज्यादा प्यारी है,
इस जघन्य अपराध के लिए पं चम्पारण के एक्साइज विभाग के सभी अधिकारियों को नौकरी से बर्खास्त किया जाना चाहिए, भाकपा सभी पीड़ित परिवार के लोगों को मुआवजा के साथ साथ उनके परिवार के एक एक सदस्यों को नौकरी देने की भी मांग करती है, जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति ने बताया कि पार्टी शराब की आपूर्ति रोकने में विफल सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की तैयारी कर रही है, भाकपा के प्रतिनिधिमण्डल में खेत मजदूर यूनियन के नेता पीताम्बर शर्मा, दुर्गा सिंह, अली अहमद, ध्रुव नाथ तिवारी, सहित अन्य लोग शामिल रहे