संवाददाता राजेन्द्र कुमार
उपकेंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक केंद्र परिसरों में शिविर का आयोजन किया गया. जहां महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर विभिन्न दवाइयां का वितरण किया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एसपी उपाध्याय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत विभिन्न स्वास्थ्य केदो में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें विशेष कर महिलाओं के स्वास्थ्य के विभिन्न जांच कर उन्हें खाने के लिए आवश्यकता अनुसार विभिन्न विटामिनों की दवा दी जा रही है. वही आज शुक्रवार को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकसिकंदर के परिसर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें 110 लाभार्थीयो के स्वास्थ्य को जांच कर दवा का वितरण किया गया. महिलाओं के विभिन्न जांच एचआईवी, हीमोग्लोबिन, शुगर, वजन आदि की जांच की गई .एवं आवश्यकता अनुसार दवा एवं खाने के लिए विटामिन बी कंपलेक्स की गोली, आयरन, कैल्शियम की दवा दी गई. वहीं महिलाओं को निर्देश दिया गया कि वे स्वास्थ्य केंद्र में नियमित आकर अपने स्वास्थ्य की जांच करावे. सरकार द्वारा सारी सुविधाएं स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध कराई गई है. एवं हर बीमारी की दवा यहां उपलब्ध है .इसलिए किसी निजी डॉक्टर या महंगी दवाइयां बाजार से नहीं खरीदे. स्वास्थ्य केंद्र में आकर डॉक्टर से इलाज करा कर दवा प्राप्त करें।
शिविर में उपस्थित चिकित्सक डॉक्टर रविंद्र नाथ सिंह, डॉक्टर विकास कुमार ,डॉक्टर सुधा मिश्रा, एएनएम मीरा कुमारी, निवेदिता कुमारी, कुमारी आशा, चंचल कुमारी, लैब टेक्नीशियन अनुराग ठाकुर, ऑपरेटर सोनू कुमार आदि ने कार्य में सहयोग की प्रदान किया।