Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News–शांतिपूर्ण एवं सद्भाव के साथ मनाए बकरीद का त्यौहार- जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 29 June 2023
Bihar News--Bakrid festival celebrated peacefully and with harmony- District Magistrate
Share News
       

 संवाददाता–राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर।ईद-उल-जोहा(बकरीद) के पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा एवं पुलिस अधीक्ष क श्री रवि रंजन कुमार के द्वारा समाहरणालहय सभागार में संयुक्त रुप से जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में उपस्थित सभी महानुभावों को संबोधित करते हुए अपील की गई के बकरीद का त्यौहार जिले में शांतिपूर्ण एवं सद्भाव के साथ मनाया जाए।

Bihar News--Bakrid festival celebrated peacefully and with harmony- District Magistrate

सर्वप्रथम जिलाधिकारी के द्वारा उपस्थित सभी सदस्यगण का स्वागत किया गया । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि वैशाली जिला के लोगों ने पूर्व में जिस प्रकार से पर्व त्योहार के अवसर पर गंगा -जमुनी तहजीब का अनुसरण किया है ठीक उसी प्रकार से इस बार भी आप लोग मिसाल पेश करेंगे। जिलाधिकारी के द्वारा पूर्व के वर्षों में शांतिपूर्ण तरीके से पर्व को सम्पन्न कराने में समिति के सदस्यों के योगदान की सराहना की गई।
इसके बाद जिलाधिकारी के द्वारा सभी अंचलों से आए शांति समिति के सदस्य गण से उनके द्वारा की गई तैयारी के विषय में जानकारी प्राप्त की गई। सभी लोगों के द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद पर्व को संपन्न कराने में अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए जिला प्रशासन को आश्वस्त किया गया कि यह पर्व भी शांतिपूर्वक संपन्न करा लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। जिले में चिन्हित 293 स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है परंतु आप सभी की भी जवाबदेही महत्वपूर्ण है।उन्होने कहा कि आप सभी समाज के अभिभावक हैं। त्योहारों के अवसर पर लोगों में उल्लास देखने को देखते हुए ज्यादा सजग और सचेत रहने की जरूरत है।इस अवसर पर डीजे प्रतिबंधित है।

Bihar News--Bakrid festival celebrated peacefully and with harmony- District Magistrate
विधि व्यवस्था संधारण एवं पर्यवेक्षण के लिए जिला स्तर पर 28 जून की सन्ध्या से पर्व की समाप्ति तक जिला नियंत्रण कक्ष 06224 -260220 पर स्थापित कराया जाएगा। इसी प्रकार महुआ अनुमंडल में 06227-223214 एवम महनार अनुमंडल में 06229-235220 पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा ।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्व के अवसर पर सभी पदाधिकारी लगातार अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे एवम आसूचना तन्त्र को मजबूत रखेंगे। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वाले और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध भा.द.वि. की सुसंगत धाराअंतर्गत कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।उन्होने कहा कि थाना की सभी गाड़ियां पेट्रोलिंग करेगी और बाइक पेट्रोलिंग भी कराई जाएगी।जिलाधिकारी ने कहा कि पर्व के दौरान धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़-भाड़ नियंत्रण के लिए प्रभावकारी व्यवस्था, संवेदनशील स्थलों पर रात्रि गश्ती की समुचित व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित कराई जाएगी। छोटी से छोटी घटनाओं को भी गंभीरता से लेते हुए उसे तत्काल सुलझाने की प्रभावकारी करवाई करने का निर्देश सभी दंडाधिकारी को दिया गया।इस अवसर पर सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News–पैन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने की अनिवार्यता समाप्त करे सरकार
Next: Bihar News चोरी की 10 मोटरसाइकिल के साथ 7 चोर गिरफ्तार, लूट की प्रयास कर रहे देशी पिस्टल के साथ दो लुटेरे गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0001
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
FB_IMG_1784866687173
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-50-46-637
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-44-37-140
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026

Latest News

  • Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
  • Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर
  • Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
  • Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार
  • Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.