Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद पर्व को सम्पन्न कराने को लेकर सजग एवं सतर्क रहें प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 18 April 2023
Bihar News शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद पर्व को सम्पन्न कराने को लेकर सजग एवं सतर्क रहें प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी : जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने कहा कि प्राप्त सूचनानुसार दिनांक-21.04.2023 को रमजान माह के अंतिम शुक्रवार (जुमा) को जमात-उल-विदा (अलविदा की नमाज) पढ़ी जायेगी। ऐसी संभावना है कि दिनांक 22 या 23 अप्रैल को चांद दिखने पर ईंद पर्व मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि ईद पर्व को पूर्ण शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को सजग एवं सतर्क रहने की आवश्यकता है।Bihar News शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद पर्व को सम्पन्न कराने को लेकर सजग एवं सतर्क रहें प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी : जिलाधिकारी

उन्होंने निर्देश दिया कि विगत वर्षों की घटनाओं के आधार पर संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों को तुरंत चिन्हित किया जाय। साथ ही ऐसे स्थलों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस मजिस्ट्रेट सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स की प्रतिनियुक्ति की जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि डिप्लॉयमेंट सूची को सावधानीपूर्वक तैयार किया जाय ताकि किसी प्रकार की त्रुटि नहीं रहे। जिलाधिकारी समाहरणालय सभाकक्ष में ईद पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।

उन्होंने निर्देश दिया कि चिन्हित संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों में प्रशासन एवं पुलिस का फ्लैग/फुट मार्च अनिवार्य रूप से कराना सुनिश्चित किया जाय। जिलास्तर से लेकर अनुमंडल स्तर तथा प्रखंड स्तर तक 24ˣ7 कंट्रोल रूम फंक्शनल रखा जाय तथा कंट्रोल रूम के नंबर को प्रसारित कराया जाय।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आपात स्थिति से निपटने हेतु पर्याप्त संख्या में क्यूआरटी का गठन मजिस्ट्रेट तथा एंबुलेंस आदि के साथ कराना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि चौकीदारों तथा अन्य तंत्रों के माध्यम से आ-सूचना संग्रहण के साथ ही सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जाय।

उन्होंने निर्देश दिया कि दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107/116 (3) के तहत बंध पत्र तथा बंध पत्र के उल्लंघन की स्थिति में विधि सम्मत कार्रवाई की जाय। इसके साथ ही धारा-110 के तहत भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाय।

जिलाधिकारी ने कहा कि ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक कर ली जाय। ईदगाहों की साफ-सफाई, पर्याप्त रौशनी, पेयजल वगैरह की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाय।Bihar News शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद पर्व को सम्पन्न कराने को लेकर सजग एवं सतर्क रहें प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी : जिलाधिकारी

पुलिस अधीक्षक, बेतिया, अमरकेश डी ने कहा कि ईंद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु सभी पुलिस अधिकारी तत्पर रहेंगे। चौकीदारी परेड करायेंगे तथा उनके मिले फीडबैक के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी क्यूआरटी का गठन कर लें तथा उन्हें रेडी पोजिशन पर रखेंगे।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, सहायक समाहर्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अनिल राय, एसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही पुलिस अधीक्षक, बगहा, एसडीएम/एसडीपीओ, नरकटियागंज, बगहा, सभी बीडीओ, सभी सीओ, सभी एसएचओ आदि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News कोविड को लेकर टेस्टिंग की गति को बढ़ायें : जिलाधिकारी
Next: Bihar News मोतिहारी कथित जहरीली शराब कांड का डीआईजी ने लिया जायजा, स्थिति पर रख रहे हैं कड़ी नजर 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.