Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar news आपके जीवन पर भारी पड़ सकती है कोरोना के प्रति तनिक लापरवाही: गरिमा
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news आपके जीवन पर भारी पड़ सकती है कोरोना के प्रति तनिक लापरवाही: गरिमा

जनवाद टाइम्स इटावा 25 September 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar news A little carelessness towards Corona can take a toll on your life: Garima

Bihar news A little carelessness towards Corona can take a toll on your life: Garima

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया: कोरोना-संक्रमण के विरुद्ध महीनों से जारी टीकाकरण अभियान के बावजूद अब तक 66 फीसदी आबादी को टीके की पहली खुराक दी जा सकी है। जबकि कुल 23 फीसदी आबादी का ही दोनों डोज ले लेने से उनका टीकाकरण पूरा हो पाया है। कोरोना वैक्सीन के सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराए जाने के बावजूद जानलेवा रोग के प्रति ऐसी उदासीनता खतरनाक है। उक्त बातें नगर निगम की निवर्त्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने कही। वे शनिवार को वार्ड 24 के हजारीमल धर्मशाला रोड स्थित पतालेश्वरनाथ मंदिर परिसर में आयोजित कोरोना के वैक्सिनेशन शिविर की शुरूआत करने के बाद बोल रहीं थीं। उन्होंने कहा कि 26 सितंबर से अनलॉक 7 शुरू होने को लेकर सरकार से जारी एडवाइजरी में स्पष्ट किया गया है कि दशहरा के पूजा पंडाल से लेकर मेला तक में प्रवेश की अनुमति केवल उन्हीं लोगों को दी जायेगी, जिन्होंने टीके का कम से कम पहला डोज ले लिया हो। इसलिए सभी को सजग होना और जरूरी हो गया है। श्रीमती सिकारिया ने इसके साथ ही बताया इस बीच एक टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए सरकार की ओर से भी एक अच्छी पहल की जा रही है।जिसके तहत दिव्यांगजन के अतिरिक्त चलने-फिरने में असमर्थ बृद्ध व लाचार लोगों को भी उनके घर पर ही टीका लगाए जाने का निर्णय किया गया है। चेतावनी के लहजे में निवर्त्तमान सभापति ने कहा कि सरकार व जिला प्रशासन की तरह लोगों का सजग नहीं होना खतरनाक हो सकता है। इस मौके पर नवेन्दु चतुर्वेदी, इंदल कुमार, अनुराग चतुर्वेदी की सराहनीय भूमिका रही।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar news आजादी का अमृत महोत्सव सह गांधी जयंती के अवसर पर निकली साइक्लोथोन
Next: Bihar news 3 लोडेड कट्टा एवं चार जिंदा गोली के साथ दो अपराधी गिरफ्तार चोरी की एक स्कॉर्पियो एवं एक मोटरसाइकिल बरामद

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260314-WA0009(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • Politics
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : भाकपा माले कार्यालय पर आधी रात छापामारी, पार्टी ने बताया गैर कानूनी

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260314-WA0015(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • Education
  • Vaishali

Bihar News : पशु बांझपन निवारण शिविर आयोजित, 300 पशुओं का इलाज

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
लोजपा रामविलास के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने रंजीत कुमार सिंह
  • Bihar
  • Breaking News
  • Politics
  • Vaishali

Bihar News : लोजपा (रामविलास) व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने रंजीत कुमार सिंह

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
20260314_211315
  • Breaking News
  • Bihar
  • Education
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय नामांकन की तिथि बढ़ी

जनवाद टाइम्स 14 March 2026

Latest News

  • Bihar News : भाकपा माले कार्यालय पर आधी रात छापामारी, पार्टी ने बताया गैर कानूनी
  • Bihar News : पशु बांझपन निवारण शिविर आयोजित, 300 पशुओं का इलाज
  • Bihar News : लोजपा (रामविलास) व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने रंजीत कुमार सिंह
  • Bihar News : अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय नामांकन की तिथि बढ़ी
  • UP News :अम्बेडकरनगर सड़क हादसा में दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन
  • Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d