Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Health
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar news : भारतीय बीज भंडार के गोदाम में  लगी भीषण आग करोड़ो का माल जलकर हुआ खाक 
  • Breaking News

Bihar news : भारतीय बीज भंडार के गोदाम में  लगी भीषण आग करोड़ो का माल जलकर हुआ खाक 

जनवाद टाइम्स 9 February 2022

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar news : भारतीय बीज भंडार के गोदाम में  लगी भीषण आग करोड़ो का माल जलकर हुआ खाक 

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पश्चिम चम्पारण के बेतिया नगर निगम की ह्रदय स्थली लाल बाजार व तीन लालटेन चौक के बीच में स्थित भारतीय बीज भंडार के गोदाम में रात्रि लगभग 1 से 2 बजे के बीच में भीषण आग की लपटें उठने लगी। जिसके पश्चात चिर निद्रा में सोए वहां के आस पास के लोग की मानों नींद उड़ गई। सभी सड़कों व छतों पर आकर कुछ समझते उससे पूर्व ही कीटनाशक दवा की गोदाम बुरी तरह से भीषण आग की चपेट में आ चुका था। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन व अग्निशमन केन्द्र को दिया।

IMG 20220209 WA0036

 

सूचना पाकर लगभग सुबह 2 बजे के पश्चात अग्निशमन के कर्मचारी चार गाड़ियों के साथ वहाँ पहुंचे और आग बुझाने में लग गए। जहाँ आग पर जैसे ही पानी पड़नी शुरू हुई वहीं धु्आ का गुब्बार निकलना शुरू हो गया। और यह धुओं का गुब्बार कई प्रकार की कीटनाशक केमिकलों के जलने से उत्पन्न होने के कारण वहां के लोगों व आग बुझाने आए अग्निशमन दस्ता के कर्मचारियों का खड़ा होना दुर्भर हो गया। निचली तल्ला और ऊपरी प्रथम तल्ले दोनों ही गोदामों में लगी आग से पूरा वातावरण जहरीली धुंओं से भर गया। लोग आग से भयभीत बदबू से परेशान हो उठे। प्राप्त सूचना के अनुसार एक दो अग्निशमन कर्मचारी भी केमिकल व जहरीली धुंओं में आग बुझाने के दरम्यान सांस की तकलीफ से अचेत होते होते बचाए गए।

 

IMG 20220209 WA0034

 

अचानक लगी इस आग से ना केवल लाखों करोड़ों की खाद, बीज व कीटनाशक दवा ही जली बल्कि दो पिकअप गाड़ी व तीन मोटरसाइकिल भी जलकर राख हो गई। हालांकि आग कैसे लगी यह कोई भी बताने से कतराता रहा। वहीं भारतीय बीज भंडार के स्वामी शंभू सिकारिया सपरिवार विवाह कार्यक्रम में जिले से बाहर थे और उनके ही परिवार के दुकान व गोदाम के साझेदार एवं स्वामी संतोष सिकारिया ने बताया कि रात में गोदाम की बिजली काट दी जाती है इसलिए शाॅट सर्किट से आग लग ही नहीं सकती है। यह किसी आसामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर आग लगाई गई है।

रात्रि करीब 1 बजे की लगी आग सुबह 10 बजे तक पूरी तरह नहीं बुझाई जा सकी थी। तीन तरफ की घरों की दिवालों के कारण ऊपरी तल्ले के गोदाम में आग बुझाने के लिए अग्निशमन कर्मचारी अंदर धुंआ के वजह से नहीं घूस पा रहे थे। जिसके लिए अगल बगल की छतों का भी सहारा लिया गया फिर भी पूरी तरह से आग पर काबू समाचार लिखें जाने तक नहीं पाया गया।

 

 

Bihar news : भारतीय बीज भंडार के गोदाम में  लगी भीषण आग करोड़ो का माल जलकर हुआ खाक 

वहीं स्थानीय सूत्र बताते हैं कि आग लगने के पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है। कहीं ना कहीं किसी खास वजहों से यह आग लगाई गई है। वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने यहाँ तक कहा कि इतने बड़े कीटनाशक केमिकल गोदाम का रियायशी इलाका में रखना किसी तरह भी खतरों से खाली नहीं है। इससे कभी भी कोई बड़ी घटना शहर में हो सकती है। प्रशासनिक मिलीभगत से कीटनाशक केमिकलों का गोदाम अतिव्यस्तम रियायशी इलाका में रखा जाता है। आज की इस घटना पर यदि समय रहते कार्यवाही नहीं किया गया होता तो आग के साथ साथ केमिकल युक्त जहरीली दवाओं से शहरों की स्थिति बिगड़ सकती थी और आगे भी इस पर उचित कार्यवाही नहीं की जाए तो भविष्य में खतरा मंडराता ही रहेगा।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar news मद्य निषेध कानून का शक्ति के साथ कराएं अनुपाल जिलाधिकारी
Next: प्रतापगढ न्यूज :  विधायक आरके वर्मा की जातिवाद राजनीति की मानसिकता उजागर

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260312-WA0032
  • Bihar
  • Breaking News
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
Dayalpur AIDS Awareness Campaign students rally awareness program Vaishali Bihar
  • Bihar
  • Education
  • Health
  • Latest News
  • Vaishali

Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
Rajapakar Anchal Office Strike News
  • Bihar
  • Breaking News
  • Vaishali

राजापाकर अंचल कार्यालय हड़ताल: भूमि कार्य ठप, छात्र परेशान

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
राजापाकर वैशाली में गैस एजेंसी पर सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े लोग
  • Bihar
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: गैस एजेंसी पर समय से सिलेंडर नहीं, लोग परेशान

जनवाद टाइम्स 12 March 2026

Latest News

  • Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच
  • Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता
  • राजापाकर अंचल कार्यालय हड़ताल: भूमि कार्य ठप, छात्र परेशान
  • Bihar News: गैस एजेंसी पर समय से सिलेंडर नहीं, लोग परेशान
  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d