Bihar News जिलाधिकारी के जनता दरबार में 70 मामलों की सुनवाई

Bihar News 70 cases heard in District Magistrate's Janta Darbar  
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।

जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों की कुल 70 शिकायतों एवं समस्याओं की सुनवाई की गई।

Bihar News 70 cases heard in District Magistrate's Janta Darbar

  जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जिससे उपस्थित लोगों ने संतोष व्यक्त किया।

जिलाधिकारी के जनता दरबार में जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया। जनता दरबार में कई तरह के मामले आए। जिसमें राजस्व, शिक्षा, आपूर्ति, आवास, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या आदि शामिल हैं।Bihar News 70 cases heard in District Magistrate's Janta Darbar

 

जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का निपटारा समयबद्ध तरीके से किया जाए और किसी भी मामले में अनावश्यक विलंब न हो। इस दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Trending News