Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news उत्तरप्रदेश-बिहार कि सीमावर्ती बगहा पुलिस जिला क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर चेक पोस्ट से ट्रक में लाई जा रही 582 कार्टून विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 6 December 2021
IMG-20211206-WA0042
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बिहार यूपी के सीमावर्ती बगहा पुलिस जिला की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विदेशी शराब की एक बहुत बड़ी खेत को पकड़ा है मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर नौरंगिया पुलिस ने मदनपुर चेक पोस्ट के पास छापामारी कर एक ट्रक विदेशी शराब पकड़ा है जबकि ट्रक चालक भागने में सफल रहा है पुलिस ने ट्रक पर लदे 582 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है जिसे हरियाणा से उत्तर प्रदेश के रास्ते बिहार लाया जा रहा था शराब की यह बड़ी खेप बोरियों में भरे मैथ के नीचे छुपा कर लाई जा रही थी पकड़े गए ट्रक पर वेस्ट बंगाल का नंबर प्लेट लगा हुआ है जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर डब्लू बी 23 सी 8213 है

 

IMG 20211206 WA0042

गुप्त सूचना के आधार पर मदनपुर चेक पोस्ट के पास जैसे ही पुलिस ने ट्रक को रोका चालक और उपचालक फरार हो गए। जिसके बाद उक्त ट्रक को पुलिस नौरंगिया थाना लेकर पहुंची और जब मैट से भरे बोरियों को उतारा गया तो उसके नीचे से 582 कार्टून शराब रखे गए मिले । बतादें कि जो शराब बरामद हुए हैं उसमें शिमला मेड तीस्ता व्हिस्की और अरुणाचल प्रदेश मेड किंग्स गोल्ड व्हिस्की के कार्टून शामिल हैं। बतातें चलें कि 582 कार्टून बरामद हुए हैं । एक कार्टून में 375 एमएल के 24 बोतल है,कुल बरामद बोतलों में 5000 लीटर शराब बरामद हुई है।
नौरंगिया थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि उक्त खेप चंडीगढ़ से बिहार लाई जा रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक पर शराब की खेप यूपी के रास्ते बिहार लाई जा रही है जिसको लेकर पुलिस सतर्क थी और इसी बीच मदनपुर चेक पोस्ट के पास पुलिस की सक्रियता देख चालक और

 

Bihar news उत्तरप्रदेश-बिहार कि सीमावर्ती बगहा पुलिस जिला क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर चेक पोस्ट से ट्रक में लाई जा रही 582 कार्टून विदेशी शराब बरामदउपचालक ट्रक छोड़ फरार हो गए। वहीं पुलिस कप्तान किरण कुमार गोरख जाधव ने बताया कि अभी जांच की प्रक्रिया चल रही है और कारोबारियों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Post navigation

Previous: Bihar news पश्चिम बंगाल से लापता नाबालिग लड़की श्रीनगर थाना क्षेत्र से बरामद
Next: Bihar news शीघ्र होगा वृन्दावन आश्रम का समुचित विकास

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.