Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news शराब तस्करों पर कहर बरपा रहे हैं नौतन थानाध्यक्ष खालिद अख्तर

जनवाद टाइम्स 24 May 2022
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पश्चिम चम्पारण के नौतन थाना क्षेत्र के बैजू भगत टोला दियरा से नौतन पुलिस ने शराबबंदी को लेकर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक तस्कर को विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

स्वभाव से सरल दिखने वाले जिले के पुलिस कप्तान उपेन्द्रनाथ वर्मा भले ही दिखते सरल हैं पर शराबबंदी को लेकर काफी सख्त भी हैं और उन्होंने जिले के सभी थानाध्यक्षों को शराबबंदी को लेकर सख्त हिदायत भी दी है। जिनके निर्देश के आलोक में नौतन थानाध्यक्ष खालिद अख्तर शराब तस्करों पर कहर बरपा रहे हैं। जिसका नतीजा है कि इसी माह में दो दो बड़ी खेप के साथ शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसी कड़ी में एक गुप्त सूचना पर एक टीम का गठन कर विदेशी शराब के लाए जाने को लेकर छापेमारी की गई और नौतन पुलिस ने सफलता भी प्राप्त की।

जहाँ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक शराब तस्कर दिलीप कुमार उम्र 20 वर्ष पिता शंकर महतो, ग्राम रजवाही, थाना यादोपुर, जिला गोपालगंज को 145 लिटर 100 एमएल
विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें नौतन थाना में कांड संख्या 285/22 दर्ज कर शराब तस्कर को जेल भेज दिया है। बरामद हुए शराब में 8 पीएम 180 मिलि का 720 पीस, राॅयल स्टैग 500 मिलि का 31 पीस है।

छापेमारी टीम में नौतन थानाध्यक्ष खालिद अख्तर, अवर निरीक्षक रामबली प्रसाद, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक ब्बलू यादव, अमरजीत भारद्वाज, सहायक अवर निरीक्षक रंजन मंडल और नौतन के सशस्त्र पुलिस बल सम्मिलित रहें।

Post navigation

Previous: प्रयागराज न्यूज़ :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति (पीसीपीएनडीटी) की बैठक सम्पन्न
Next: Bihar news फिजूलखर्ची और दहेज-दानव पर हमला जैसा है सामुहिक विवाह का आयोजन:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.