Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

भलुई कॉलेज में वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, जीविका दीदियों को साइबर फ्रॉड से बचाव की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 10 February 2026
भलुई कॉलेज में वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, जीविका दीदियों को साइबर फ्रॉड से बचाव की दी गई जानकारी
Share News
       

राजापाकर / वैशाली | संवाददाता राजेन्द्र कुमार

भलुई पंचायत स्थित भलुई कॉलेज परिसर में प्रखंड जीविका कार्यालय एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, रानी पोखर के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जीविका समूह की दीदियों को सुरक्षित बैंकिंग और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करना था।

भलुई कॉलेज में वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, जीविका दीदियों को साइबर फ्रॉड से बचाव की दी गई जानकारी

प्रशिक्षण कार्यक्रम में भलुई पंचायत के सभी जीविका समूहों की दीदियां उपस्थित रहीं। बैंक अधिकारियों ने बैंक खाता संचालन, डिजिटल भुगतान और मोबाइल उपयोग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तार से जानकारी दी।

भलुई कॉलेज में वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, जीविका दीदियों को साइबर फ्रॉड से बचाव की दी गई जानकारी

अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल या व्हाट्सएप पर आने वाले किसी भी संदिग्ध लिंक को न खोलें और न ही आगे फॉरवर्ड करें। यदि कोई व्यक्ति खुद को बैंक अधिकारी बताकर एटीएम, खाता नंबर, ओटीपी या बैलेंस संबंधी जानकारी फोन पर मांगता है, तो ऐसी किसी भी जानकारी को साझा न करें। बैंक कभी भी ग्राहकों से फोन पर गोपनीय जानकारी नहीं मांगता।

जीविका दीदियों को सलाह दी गई कि बैंक संबंधी किसी भी कार्य के लिए सीधे बैंक शाखा में जाकर पदाधिकारी या कर्मियों से संपर्क करें और समस्या का समाधान प्राप्त करें। साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूक करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में जीविका बीपीएम राजकुमार साह, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया रानी पोखर के पदाधिकारी मोहम्मद इरशाद, ऋषभ कुमार सहित रीना कुमारी, ललिता कुमारी, लालती कुमारी, निभा कुमारी, सरस्वती देवी, लक्ष्मी देवी, राधिका देवी और पूनम देवी समेत कई जीविका दीदियां मौजूद रहीं।

Post navigation

Previous: Agra News : वी.एस. स्पोर्ट्स एकेडमी के सम्भव शर्मा ने दुबई में रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो में जीता कांस्य पदक
Next: 72825 शिक्षक भर्ती में सुप्रीम कोर्ट सख्त

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260527-WA0086
  • Etawah

Etawah News: सैफई-इटावा की धरती पर गूंजा अफ्रीकी और भारतीय संगीत का संगम

जनवाद टाइम्स इटावा 27 May 2026
IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • Etawah News: सैफई-इटावा की धरती पर गूंजा अफ्रीकी और भारतीय संगीत का संगम
  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.