Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News
  • Crime
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंड पार्टी से 8 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 4 संचालक गिरफ्तार

बेतिया पुलिस ने “नया सवेरा 2.0” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंड पार्टी से 8 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू कर 4 संचालकों को गिरफ्तार किया।
जनवाद टाइम्स 8 April 2026
20260408_205702
Share News
       

संवाददाता – मोहन सिंह
बेतिया, पश्चिमी चंपारण (बिहार)
08 अप्रैल 2026

पश्चिमी चंपारण । बिहार के बेतिया जिले में पुलिस ने मानव तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बैंड पार्टी से आठ नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया है। इस दौरान चार आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार किया गया है।

यह कार्रवाई “नया सवेरा 2.0” अभियान के तहत की गई, जो राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एवं अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग) के निर्देश पर चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य मानव तस्करी, बाल श्रम और आर्केस्ट्रा समूहों में फंसी नाबालिग लड़कियों को मुक्त कर उनका पुनर्वास करना है।

पुलिस ने गौनाहा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर “हलचल बैंड” और “जटाशंकर न्यू भोजपुरिया रॉक सोनाली” नामक बैंड समूहों से कुल 8 नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी पीड़िताओं को संरक्षण में लेकर उनके पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस अभियान में मिशन मुक्ति फाउंडेशन, रेस्क्यू फाउंडेशन और ग्राम नियोजन केंद्र के सदस्यों के साथ-साथ AHTU और SSB बेतिया की टीम ने संयुक्त रूप से भाग लिया। अधिकारियों ने बताया कि आगे भी इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि मानव तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

छापेमारी दल

1. श्री वीरेंद्र कुमार सिंह, मिशन मुक्ति फाउंडेशन।

2. श्री अजय पाण्डेय रेस्क्यू फाउंडेशन।

3. श्री मनीष कुमार, रेस्क्यू एंड रिलीफ फाऊंडेशन।

4. श्री आदित्य कुमार

5. श्री अरुणेंद्र कुमार सिंह, ग्राम नियोजन केंद्र ।

6. श्री सत्येंद्र कुमार, ग्राम नियोजन केंद्र।

7. श्रीमती प्रियंका कुमारी, ग्राम नियोजन केंद्र।

8. श्री ओम प्रकाश, ग्राम नियोजन केंद्र।

9. श्री बहादुर माझी, ग्राम नियोजन केंद्र।

10. A.H.T.U SSB बेतिया INS विकास कुमार।

11. A.H.T.U प्रभारी बेतिया पु0नि0 रविंद्र कुमार यादव।

12. पु0अ0नि0 श्यामली कमल, थानाध्यक्ष महिला थाना बेतिया।

13. सिपाही पुलिस केंद्र बेतिया।

 

Post navigation

Previous: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सीज़फायर की पहल, वैश्विक कूटनीति पर बढ़ी चर्चा

 

राशिफल

News Archive

20260408_205702
  • Bihar
  • Breaking News
  • Crime
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंड पार्टी से 8 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 4 संचालक गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
20260306_100142
  • Breaking News
  • National

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सीज़फायर की पहल, वैश्विक कूटनीति पर बढ़ी चर्चा

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
राजापाकर वैशाली GNM संस्थान जांच 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली के राजापाकर GNM संस्थान में अनियमितताओं की जांच शुरू, छात्राओं के आरोपों पर उच्चस्तरीय टीम सक्रिय

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
बेतिया कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, डीएम ने कहा- मिट्टी की सेहत ही समृद्ध खेती की कुंजी

जनवाद टाइम्स 8 April 2026

Latest News

  • Bihar News । बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंड पार्टी से 8 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 4 संचालक गिरफ्तार
  • ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सीज़फायर की पहल, वैश्विक कूटनीति पर बढ़ी चर्चा
  • वैशाली के राजापाकर GNM संस्थान में अनियमितताओं की जांच शुरू, छात्राओं के आरोपों पर उच्चस्तरीय टीम सक्रिय
  • Bihar News । बेतिया में कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, डीएम ने कहा- मिट्टी की सेहत ही समृद्ध खेती की कुंजी
  • Bihar News। वैशाली बरांटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई । अवैध देशी शराब बनाते 3 गिरफ्तार, 30 लीटर शराब व उपकरण जब्त
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.