Bihar News: कालीबाग मंदिर परिसर के पोखरे में अज्ञात युवक का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

IMG-20260630-WA0006
Share News

बेतिया, पश्चिमी चंपारण

संवाददाता: मोहन सिंह

पश्चिमी चंपारण के बेतिया शहर स्थित कालीबाग मंदिर परिसर के पोखरे में मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव पानी में तैरता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

IMG 20260630 WA0006 scaled

सूचना पर कालीबाग थाना अध्यक्ष अजय चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शव को पोखरे से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और उसकी पहचान कराने का प्रयास शुरू किया।

प्रारंभिक जांच में मंदिर के मुख्य गेट के पास एक साइकिल खड़ी मिली, जिस पर एक बैग बंधा हुआ था। बैग की तलाशी में कपड़े और एक मोबाइल चार्जर बरामद हुआ। हालांकि, इन सामानों के आधार पर भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही युवक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उसका फोटो और उपलब्ध जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की जा रही है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई मृतक की पहचान कर सके तो तत्काल कालीबाग थाना से संपर्क करें।
फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक की पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Trending News