संवाददाता – मोहन सिंह
बेतिया/पश्चिम चंपारण। बेतिया नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम के नव अधिग्रहित सभी 20 वार्डों का क्रमवार विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

महापौर ने यह बातें वार्ड 28 के लक्ष्मी नगर से गायत्री नगर और महेंद्र कॉलोनी को जोड़ने वाले पीसीसी रोड के निर्माण पूरा होने पर व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से अब पांच सौ से अधिक परिवारों को कच्ची सड़क की जगह पक्की सड़क की सुविधा मिल गई है।
परियोजना का विवरण
निर्माण स्थल: वार्ड 28, लक्ष्मण पटेल के घर से गायत्री कॉलोनी के ब्रह्म स्थान तक
लागत: ₹12,84,300 (15वें वित्त आयोग के आवंटन से नगर निगम बोर्ड द्वारा स्वीकृत)
लाभ: लगभग 500 परिवारों को पक्की सड़क कनेक्टिविटी
महापौर ने बताया कि नगर निगम चुनाव के समय स्थानीय लोगों ने सड़क की जर्जर स्थिति की शिकायत की थी और पक्की सड़क की मांग की थी। आज वादा पूरा होने पर उन्हें संतोष है।
उन्होंने आगे कहा कि नव अधिग्रहित सभी 20 वार्डों में करीब सवा लाख की आबादी को बुनियादी सुविधाओं और सर्वांगीण विकास उपलब्ध कराना उनका मुख्य लक्ष्य है।